Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का 24 दिसंबर से बदलेगा रूट
    मध्यप्रदेश

    जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का 24 दिसंबर से बदलेगा रूट

    AdminBy AdminDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का 24 दिसंबर से बदलेगा रूट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
    जबलपुर होकर अयोध्या केंट तक संचालित होने वाली तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 दिसंबर से 7 जनवरी के मध्य सुल्तानपुर तक जाएगी। ये तीनों ट्रेन, एलटीटी-अयोध्या केंट (22183/84), एलटीटी-अयोध्या केंट-एलटीटी (22103/04) और रामेश्वरम-अयोध्या केंट-रामेश्वरम श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस है। संबंधित अवधी में एलटीटी-अयोध्या-एलटीटी (22103/04) और श्रृद्धा सेतु (22613/14) एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जफराबाद-जौनपुर सिटी (परिवर्तित मार्ग) होकर चलेगी। उक्त ट्रेनों संचालन भी अयोध्या केंट के स्थान पर सुल्तानपुर स्टेशन से आरंभ होगा।

    यह निर्णय अयोध्या केंट स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण किया गया है। इस दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या केंट-जफराबाद रेलखंड पर अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इसके कारण भी कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

    दुर्ग- नौतनवां 18205 एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर व दो जनवरी और नौतनवां-दुर्ग 18206 एक्सप्रेस 21, 28, दिसंबर एवं चार जनवरी को दोनों दिशाओं में अपने पूर्व मार्ग के स्थान पर मानिकपुर–प्रयागराज छिवकी–वाराणसी–जौनपुर–ओंरिहार होकर जाएगी।
    गोरखपुर-यशवंतपुर 15023 एक्सप्रेस 24, 31 दिसंबर एवं सात जनवरी और यशवंतपुर-गोरखपुर 15024 एक्सप्रेस 19, 26, दिसंबर एवं दो जनवरी को अपने पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
    इस दौरान छपरा-एलएलटी-छपरा एक्सप्रेस (15101/02) छपरा-गोरखपुर–गोंडा-बाराबंकी–ऐशबाग–कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

    रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन के छह फेरे निरस्त
    जबलपुर होकर भोपाल से अगरतला के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (01665/66) के छह फेरे निरस्त रहेंगे। पश्चिम मध्य रेल की यह ट्रेन नौ जनवरी से 23 फरवरी के मध्य नहीं चलेगी।
    रेलवे ने मंगलवार को ही रानी कमलापति (भोपाल)-अगरताल स्पेशल ट्रेन के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की थी।
    उसके एक दिन बाद ही ट्रेन के छह फेरे निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
    माना जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त भार के कारण अगरतला ट्रेन को निरस्त किया गया है।
    पमरे की जारी विज्ञप्ति के अनुसार रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन नौ जनवरी से 20 फरवरी के मध्य और अगरताल-रानी कमलापति ट्रेन 12 जनवरी से 23 फरवरी के मध्य निरस्त रहेगी।
    इस दौरान यात्रियाें को रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 से जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने का परामर्श जारी किया गया है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shraddha Setu Express top-news
    Admin

    Related Posts

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.