Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र
    मध्यप्रदेश

    अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र

    AdminBy AdminDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2024 में वनोपज एवं हर्बल उत्पाद की अभी तक 10 लाख से अधिक की बिक्री हुई है। आगंतुकों के लिये नर्सरी के औषधीय पौधे आकर्षण का केन्द्र रहे। वन मेले की लोकप्रियता से राजधानी ही नहीं वरन् आसपास के जिलों से लोग मेले में आ रहे हैं। मेले में स्थापित ओपीडी में बड़ी संख्या में आगंतुकों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आयुर्वेदिक चिकित्सकों और अनुभवी वैद्यों ने नि:शुल्क सेवाएं दी।

    अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में लघु वनोपज, प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र के विन्ध्य हर्बल ब्राण्ड उत्पादों जैसे शहद, च्यवनप्राश एवं त्रिकुट को उनके प्रभावी असर एवं गुणवत्ता की वजह से काफी सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री वन-धन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों में संचालित वन धन केन्द्रों के उत्पादों की मेले में बिक्री के प्रति लोगों का बहुत रूझान रहा। इन उत्पादों में महुए एवं देशी मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति बढ़ती लोकप्रियता ने देशी महुए के लड्डू, अचार, महुआ कुकीज, कोदो-कुटकी, अलसी लडडू, तिल लडडू, देशी मक्का कुकीज, आंवला पाचक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आगंतुकों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इन उत्पादों को खरीदा।

    अंतर्राष्ट्रीय मेले में वनांचलों के ऐलोवेरा से निर्मित साबुन, शैम्पू, हैण्डवॉश, जैल, आंवला अचार, शतावर अचार, जंगली शहद उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। विभिन्न जिलों से शामिल प्राथमिक वनोपज समितियों के उत्पाद, जंगली जड़ी-बूटियां और मध्यप्रदेश राज्य बम्बू मिशन के उत्पादों के प्रति लोगों का आकर्षण रहा।

    मेला प्रांगण में सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यालय के 170 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण वन सुरक्षा एवं ईको फ्रेंडली आधारित विषयों पर चित्रांकन कर अदभुत कला का प्रदर्शन किया। मेले में आयोजित आर्केस्टा में कैलाश यादव एवं सम्राट संगीत साधना द्वारा दी गयी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संध्या कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रही सुप्रसिद्ध लोकगीत एवं भजन गायिका पद्ममालिनी अवस्थी द्वारा क्षेत्रीय बोली में लोक गीत एवं भजन की प्रस्तुति का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।

    19 दिसम्बर के कार्यक्रम

    अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में 19 दिसम्बर को लघु वनोपज संघ द्वारा "लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण" की थीम पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ होगा। कार्यशाला में लघु वनोपज क्षेत्र में कार्यरत देश के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ताओं और आस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका, यूएसए के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल करेंगे।

    प्रात: 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सायं 4 बजे से 5 बजे तक कबीर भजन गायक दिनेश कुमार धौलपुरे की प्रस्तुति, शाम 5 बजे से तिरूपा इंडस्ट्रीज द्वारा आर्केस्ट्रा, शाम 7.30 बजे से हास्य कलाकार एहसान कुरैशी की प्रस्तुति दी जायेगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    van mela
    Admin

    Related Posts

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    कॉन्टेंट क्रिएटर लैब की अवधारणा पर संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुल-पुलियों का जाल

    March 6, 2026

    सूरजपुर में स्कूल पर ताला, घंटों बाहर बैठे रहे छात्र; 6 शिक्षकों पर कार्रवाई

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.