Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में जर्जर राजमार्ग को लेकर जारी है अनशन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में जर्जर राजमार्ग को लेकर जारी है अनशन

    AdminBy AdminDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में जर्जर राजमार्ग को लेकर जारी है अनशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर रामानुजगंज।

    बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के स्थिति को सुधारने की मांग को लेकर नगर की युवा राहुल जीत सिंह का  अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा आज भी बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, शासकीय कर्मचारी सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं बलरामपुर से भी लोग समर्थन करने पहुंचे। धरना के पहले दिन प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पहुंचे थे, जिन्होंने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के एसडीओ से बात करा कर एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही।

    राहुल जीत सिंह के द्वारा लिखित में आश्वासन चाहा जो नहीं मिला जिसके बाद राहुलजीत ने अनशन कार्य प्रारंभ नहीं होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। नगर की युवा राहुल जीत सिंह के अनशन को धीरे-धीरे लोगों का जन समर्थन बढ़ते जा रहा है पहले दिन जहां सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आकर अनशन का समर्थन किया वहीं आज बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी आकर अनशन का समर्थन किया। सभी ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्रवासी सड़क की समस्या से हलकान हो रहे हैं एवं राहुल जीत के द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अनशन का सहारा लिया है। प्रशासन को संवेदनशीलता दिखलाते हुए गंभीरता पूर्वक सड़क के मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवाकर अनशन समाप्त करवाए जाने की आवश्यकता है।

    अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन
    अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह बस मालिक संघ के बिहारी गुप्ता,सत्यानंद पांडे, बबलू सिंह बलरामपुर से मानव मानव सेवा एवं वेलफेयर समिति के अध्यक्ष अमानत अली अपने दर्जनों साथियों के साथ अनशन का समर्थन करने पहुंचे वहीं के वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल,सनोज दास, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अरविंद दुबे, राजू गुप्ता, माली मालाकार कल्याण समिति के छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश मालाकार , किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, पार्षद कौशल जैसवाल, नरेश रवि सहित नैतिक विकास संघ के 50 से अधिक युवाओं ने आकर अनशन का समर्थन किया।

    महिलाएं भी हुईं सम्मिलित
    राहुल जीत सिंह के द्वारा सड़क को ले कर किए जा रहे अनशन में सम्मिलित होने आरागाही, जामवंतपुर ,,बुलगाव,तातापानी, पुरानीकृष्ण नगर केरवासिला सहित अन्य गांव से बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पहुंचकर धरना का समर्थन कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे रहने वाली महिलाएं भी जाकर अनशन का समर्थन किया। पड रही कड़ाके के ठंड के बीच पूरी रात राहुल जीत सिंह अनशन पर रहे राहुल जीत सिंह ने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है तत्काल सड़क का मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है दुर्घटना में लोग मर भी रहे है। लोगों का मिल रहा है अपार समर्थन के ऊर्जा के कारण में अनशन में बैठ पा रहा हूं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Balrampur Ramanujganj highway dilapidated
    Admin

    Related Posts

    इंदौर में आईईटी में रैगिंग के लिए उकसाने वाले प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थी होंगे निष्कासित

    February 15, 2026

    शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या के तीन आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

    February 15, 2026

    बेटे के इलाज के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने की 1.59 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

    February 15, 2026

    ग्वालियर में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने की थी आत्महत्या

    February 15, 2026

    इंदौर में नई ‘नेटम’ तकनीक से बनेगा छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन

    February 15, 2026

    बिना परमिट दौड़ रही बसों पर लगेगा ब्रेक, 16 फरवरी से स्पेशल ड्राइव शुरू

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बेंगलुरु में बस से तेज रफ्तार कार टकराने से 5 लोगों की मौत

    February 15, 2026

    इंदौर में आईईटी में रैगिंग के लिए उकसाने वाले प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थी होंगे निष्कासित

    February 15, 2026

    पावरफुल शख्सियतें और नाबालिग लड़कियां: एपस्टीन के घातक काले कारनामों का पर्दाफाश

    February 15, 2026

    शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या के तीन आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.