Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से किया बाहर
    खेल

    21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से किया बाहर

    AdminBy AdminDecember 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विशाखापत्तनम
    21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के लिए संजू सैमसन को केरला की टीम से बाहर कर दिया गया है। यह क़दम इस वजह से उठाया गया है क्यों कि केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने कैंप में शामिल खिलाड़‍ियों में से ही टीम चुनने को देखा, जिसकी वजह से सैमसन ने नाम वापस ले लिया।

    सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 2024-25 में केरल का नेतृत्व किया था, जहां वह अपने छह मैचों में से चार जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए थे। सैमसन का नाम 30 सदस्यीय संभावित सूची में था, लेकिन उनको अब 19 सदस्यीशय टीम में नहीं चुना गया।

    ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि सैमसन ने शिविर के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में एसोसिएशन को लिखा था, लेकिन केसीए ने अपने पहले के ही निर्णय पर कायम रहने का फै़सला किया है। सीनियर बल्लेबाज़ सचिन बेबी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के दौरान लगी चोट के कारण अनुपलब्ध हैं, बल्लेबाज़ सलमान निज़ार को 50 ओवर के टूर्नामेंट का कप्तान बनाया गया है। सैमसन ने दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर दो टी20 शतक लगाए थे और वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में केरल के लिए छह में से पांच मैच खेले थे जहां पर उन्होंथने 135 रन बनाए थे

    केरल टीम : सलमान निज़ार (कप्तान), रोहन कुन्नुनमल, शॉन रॉजर, मोहम्मुद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आनंद कृष्णेन, कृष्णाु प्रसाद, जलज सक्से ना, आदित्य् सरवटे, सिजोमॉन जोसेफ़, बासिल थंपी, बासिल एनपी, निधीश एमडी, ईडन एप्पणल टॉम, शरफ़ुद्दीन, अखिल सकारिया, विश्वेथश्व र सुरेश, वैशाक चंद्रन, अजनस एम (विकेटकीपर)

    मनीष पांडे से आगे बढ़ी कर्नाटक
    इस बीच, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की चयन समिति के अध्यक्ष जे अभिराम के अनुसार, कर्नाटक के कुछ खिलाड़‍ियों के साथ आगे बढ़ने का फ़ै‍सला लिया गया है। कई वरिष्ठ खिलाड़ी रीसेट करने की कोशिश में हैं। जिन लोगों पर विचार नहीं किया गया उनमें सीनियर बल्लेबाज़ मनीष पांडे भी शामिल हैं।

    कर्नाटक का मानना है कि इस समय पांडे का बाहर जाना पूरी तरह से उनकी फ़ॉर्म की वजह से है और वापसी की संभावना “कठिन” लगती है। पांडे पांच पारियों में केवल 117 रन ही बना सके क्योंकि कर्नाटक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी नॉकआउट में जगह बनाने में असफल रहा; वे आठ टीमों के पूल में बड़ौदा और सौराष्ट्र से हारकर चौथे स्थान पर रहे।

    एसोसिएशन ने यह भी कहा है रणजी ट्रॉफ़ी 2024-25 के पहले हिस्सेम में मयंक अग्रवाल के उप-कप्तान रहे पांडे पर आगे भी विचार नहीं किया जाएगा। पांडे छह पारियों में एकमात्र अर्धशतक बनाने में सफल रहे, जबकि कर्नाटक को नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए किसी चमत्कार की ज़रूरत थी।

    अगर पांडे ने वास्तव में अपना आखिरी मैच खेला है, तो यह उनके शानदार करियर के अंत का प्रतीक है, जिसमें वह कई सफे़द गेंद चैंपियनशिप जीतने के अलावा, दो रणजी ट्रॉफ़ी विजेता टीमों (2013-14 और 2014-15) का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक ने उनके नेतृत्व में 2018-19 और 2019-20 में लगातार फ़ाइनल में प्रवेश किया।

    पांडे के नाम 118 प्रथम श्रेणी मैचों में 50.78 की औसत से 25 शतकों के साथ 7973 रन हैं। कुल मिलाकर, सफे़द गेंद के प्रारूपों में उनके नाम 13,000 से अधिक रन हैं। पिछले महीने उन्हें 2025 सीज़न से पहले मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा फिर से लिया गया था।

    ओपनर बल्लेबाज आर समर्थ सभी प्रारूपों में खेलने के लिए उत्तराखंड चले गए हैं, लेकिन कर्नाटक में वह ऐसा करने में सक्षम नहीं थे क्योंकि चयनकर्ता उन्हें लाल गेंद विशेषज्ञ के रूप में मानते थे। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल एक सीज़न के लिए केरल चले गए थे, लेकिन तब से कर्नाटक में लौट आए हैं।

    कर्नाटक टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल (उप-कप्तान), एस निकिन जोस, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी, मनोज भंडागे, प्रवीण दुबे, लवनित सिसौदिया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Samson and Pandey
    Admin

    Related Posts

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026

    लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

    March 6, 2026

    अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

    March 6, 2026

    वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

    March 6, 2026

    हार के बाद भी उम्मीद बरकरार: भारतीय महिला टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.