Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बुमराह की नजरें अश्विन के रिकॉर्ड पर,आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का
    खेल

    बुमराह की नजरें अश्विन के रिकॉर्ड पर,आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का

    AdminBy AdminDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुमराह की नजरें अश्विन के रिकॉर्ड पर,आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेला जाना है। गाबा टेस्ट के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत के लिए पिछले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर हर किसी की निगाहें रहेगी, वहीं बुमराह की नजरें आर अश्विन के आईसीसी रिकॉर्ड पर होगी। यह रिकॉर्ड है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का।

    फिलहाल जसप्रीत बुमराह 890 की रेटिंग्स के साथ पहले पायदान पर बने हैं। वहीं आर अश्विन के नाम बतौर भारतीय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन 2016 में सर्वाधिक 904 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। अश्विन और बुमराह में सिर्फ 14 ही रेटिंग का अंतर है, अगर बुमराह एमसीजी में अपनी पिछले प्रदर्शन को दोहराते हैं तो जरूर वह अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

    जसप्रीत बुमराह के नाम मौजूदा BGT में सर्वाधिक 21 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट मात्र 10.90 के औसत और 25.14 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इस सीरीज में उनका कोई सानी नहीं है।

    वहीं बुमराह अगर एमसीजी में 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह बीजीटी की एक सीरीज में 30 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं बीजीटी की एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, उन्होंने 2000-01 में 32 विकेट चटकाए थे। बुमराह अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो बचे दो मैचों में वह भज्जी से आगे निकल सकते हैं।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एस सीरीज में 30 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनने के लिए MCG में नौ विकेट की जरूरत है। कुल मिलाकर, हरभजन सिंह के पास 2000-2001 की श्रृंखला में 32 विकेट के साथ श्रृंखला के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, और बुमराह के पास इस सूची में उनसे आगे निकलने की बहुत संभावना है। बुमराह को प्रतिष्ठित MCG पर 20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने के लिए चौथे टेस्ट में पांच विकेट की भी जरूरत है। तेज गेंदबाज के पास MCG में 15 विकेट हैं और चौथे टेस्ट में एक विकेट उन्हें अनिल कुंबले को पछाड़कर इस स्थल पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय बनने में मदद करेगा।

    बात एमसीजी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले ने भी इस मैदान पर इतने ही विकेट चटकाए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह एक विकेट लेते ही कुंबले को भी पछाड़ देंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ashwin Jasprit Bumrah top-news
    Admin

    Related Posts

    राशिफल 21 फरवरी 2026: 12 राशियों का हाल, आज किसे मिलेगा लाभ और किसे झेलनी पड़ेगी चुनौती

    February 20, 2026

    ‘भैरव देव’ की झांकी जल्द शुरू, श्रद्धा और उत्साह का संगम; क्या है इसकी खासियत

    February 20, 2026

    इतिहास बना गया IND vs PAK मैच: व्यूअरशिप में टूटा 2024 फाइनल का बड़ा रिकॉर्ड

    February 20, 2026

    SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जांच पर न्यायिक नजर; ममता बनर्जी की फटकार

    February 20, 2026

    लड़कियों को धीरेंद्र शास्त्री की नसीहत: दुर्गा बनो, काली बनो, बयान पर छिड़ी बहस

    February 20, 2026

    India-US Trade Deal: फाइनल एग्रीमेंट का इंतजार, किन देशों को मिलेगा फायदा?

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 21 फरवरी 2026: 12 राशियों का हाल, आज किसे मिलेगा लाभ और किसे झेलनी पड़ेगी चुनौती

    February 20, 2026

    ‘भैरव देव’ की झांकी जल्द शुरू, श्रद्धा और उत्साह का संगम; क्या है इसकी खासियत

    February 20, 2026

    इतिहास बना गया IND vs PAK मैच: व्यूअरशिप में टूटा 2024 फाइनल का बड़ा रिकॉर्ड

    February 20, 2026

    ‘डेटा कॉलोनी’ पर सियासत तेज: राहुल गांधी ने पीएम के फैसलों पर उठाए सवाल

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.