Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया की एमसीजी में प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप आग उगलती गेंदें फेंकते नजर आए
    खेल

    टीम इंडिया की एमसीजी में प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप आग उगलती गेंदें फेंकते नजर आए

    AdminBy AdminDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया की एमसीजी में प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप आग उगलती गेंदें फेंकते नजर आए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेलवर्न
    बॉक्सिंग डे टेस्ट नजदीक आते ही भारतीय गेंदबाज नेट सेशन में सक्रिय हो गए हैं। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। ऐसे में चौथे टेस्ट में जीतने वाली टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे आगे बढ़ सकती है। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाज मौका भुनाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। शनिवार को टीम इंडिया की एमसीजी में प्रैक्टिस करते की वीडियो सामने आई जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप आग उगलती गेंदें फेंकते नजर आए। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। पर्दे के पीछे का अथक प्रयास मैदान पर सफलता में तब्दील होता है। जैसे ही हम बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तैयार हो रहे हैं, भारतीय गेंदबाज हर बॉक्स पर टिक कर रहे हैं।

    मुकाबले में कोहली की भूमिका भी प्रमुख होने जा रही है। इस पर पूर्व कोच संजय बांगड़ ने कहा कि कोहली को अपने फ्रंट पैड के करीब गेंदों को खेलने पर ध्यान देने की जरूरत है, एक ऐसा तरीका जो उन्हें लय और प्रवाह हासिल करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जितनी संभव हो उतनी गेंदें अपने फ्रंट पैड के करीब खेलें। ऐसे में रन बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस हाई-स्टेक मुकाबले में विराट की भूमिका अंतर पैदा करने वाली हो सकती है। उन्होंने एमसीजी में पहले भी ऐसा किया है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकें।

    वहीं, ऑलराऊंडर जडेजा ने भी भारतीय टॉप क्रम से ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि भारत के बाहर खेलने पर शीर्षक्रम के रन काफी महत्वपूर्ण है खासकर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में। जब शीर्षक्रम रन नहीं बनाता है तो निचले क्रम पर दबाव बन जाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस टेस्ट में शीर्षक्रम और मध्यक्रम अच्छे रन बनाएगा। हमें शीर्षक्रम से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। अगर बल्लेबाजों में सभी योगदान देंगे तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा। ब्रिसबेन में केएल राहुल (84) को छोड़कर भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे।

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
    पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ क्रिकेट स्टेडियम, पर्थ (भारत 295 रन से जीता)
    दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड ओवल, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीती)
    तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन (ड्रॉ)
    चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न (भारत में सुबह 5:00)
    पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी (2025), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी (भारत में सुबह 5:00)

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Team India
    Admin

    Related Posts

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026

    हाईकोर्ट ने 7 साल बाद टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति याचिका खारिज की, कहा- लंबा अंतराल न्यायसंगत नहीं

    March 3, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने मनाया होलिका दहन, सौ से ज्यादा होलिकाएं जलीं शहरभर में

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.