Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंत्री सारंग ने छोला खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के तहत मन्दिर प्रांगण के विस्तारीकरण के रिंग रोड का निरीक्षण किया
    मध्यप्रदेश

    मंत्री सारंग ने छोला खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के तहत मन्दिर प्रांगण के विस्तारीकरण के रिंग रोड का निरीक्षण किया

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री सारंग ने छोला खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के तहत मन्दिर प्रांगण के विस्तारीकरण के रिंग रोड का निरीक्षण किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने  भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छोला स्थित खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के तहत मन्दिर प्रांगण के विस्तारीकरण के रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर मार्ग के चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    पेड़ नहीं काटने के दिये निर्देश

    मंत्री सारंग ने अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घण्टे तक पैदल रिंग रोड सहित कॉरिडोर के मार्ग में आ रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रिंग रोड के चौड़ीकरण के दौरान किसी भी पेड़ को काटा नहीं जाए। उन्होंने कहा विस्तारीकरण में सभी कार्यों को संबंधित विभागों के समन्वय के साथ किया जाए।

    पुलिस स्टेशन निर्माण कार्य का जायजा

    मंत्री सारंग ने छोला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयावधि में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि पुलिस स्टेशन का निर्माण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और जनता को शीघ्र न्याय और सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होगा।

    रहवासियों से लिये सुझाव

    निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और एमपीईबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित थे। मंत्री सारंग ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने रिंग रोड मार्ग में आ रहे अवरोधों को दूर करने, सुलभ सहित अन्य भवनों की शिफ्टिंग के सम्बंध में रहवासियों से चर्चा की, जिस पर रहवासियों ने अपनी सहमति दी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    sarang
    Admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026

    यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में निवेश की गति तेज, तीन कंपनियों को मिली भूमि आवंटन

    March 18, 2026

    Khelo India Tribal Games: बस्तर बनेगा खेलों का गढ़, 1150 एथलीट्स का होगा दमदार प्रदर्शन

    March 18, 2026

    Heat Wave Alert: रायपुर में स्कूलों का समय बदला, बच्चों को मिलेगी गर्मी से राहत

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.