Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»तनुष कोटियन को संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया
    खेल

    तनुष कोटियन को संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तनुष कोटियन को संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले दो मुकाबलों के लिए टीम में बड़ा बदलाव हुआ। रविचंद्रन अश्विन के अचानक रिटायरमेंट की वजह से खाली हुई जगह को भरने के लिए टीम इंडिया में मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान को बुलाया गया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। मेलबर्न में वह अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा की टीम से जुड़ जाएंगे। कोटियान वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्हें तब निराश होना पड़ा, जब उन्हें आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा।

    बीसीसीआई ने कोटियान को लेकर एक बयान में कहा, ‘पुरुष चयन समिति ने हरफनमौला तनुष कोटियान को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना है।’ भारत ए दौरे का हिस्सा रहे 26 वर्ष के कोटियान को वॉशिंगटन सुंदर के कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘कोटियान को सुरक्षा कवर के तौर पर टीम में रखा गया है। अगर वाशी या जड्डू (रविंद्र जडेजा) को चोट लगती है तो ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।’

    ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ विजय हजारे मैच में मुंबई के लिए नाबाद 39 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्होंने एमसीजी पर भारत ए के लिये आठवें नंबर पर उतरकर 44 रन बनाए थे। वैसे सूत्रों के अनुसार अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के बाद पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण ब्रेक मांगा है। बत दें कि 2023/24 रणजी ट्रॉफी में कोटियन ने 10 मैचों में 16.96 की औसत से 29 विकेट लिए।

    उन्होंने मुंबई की 42वीं रणजी ट्रॉफी की खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्जित करने के लिए बल्ले से 502 रन भी बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। कुल मिलाकर कोटियन ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.21 की औसत से 2,523 रन बनाए हैं, जबकि 101 विकेट लिए हैं और 25.7 की औसत से विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। विजय हजारे ट्रॉफी के सोमवार को ग्रुप सी के मैच में कोटियन को 2-38 के ऑलराउंड प्रदर्शन और बल्ले से 37 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिससे मुंबई को तीन विकेट से जीत मिली।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tanush Kotian top-news
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.