Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, निमरत कौर ने बताया क्या है उनका पसंदीदा फूड
    मनोरंजन

    बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, निमरत कौर ने बताया क्या है उनका पसंदीदा फूड

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, निमरत कौर ने बताया क्या है उनका पसंदीदा फूड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री निमरत कौर अपने हर एक पल को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हालिया पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि उनका पसंदीदा फूड क्या है। निमरत ने बताया कि बिरयानी, पराठा या इडली नहीं, बल्कि उनका पसंदीदा फूड डोसा है।

    सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज रील में आपको हमने परोसा डोसा जीनियस डोसा बैटर यशराज मुखाटे।”

    रील में अभिनेत्री यशराज मुखाटे के ट्रेंडिंग ‘डोसा’ रील पर टीम के साथ लिप्सिंग करती नजर आईं। वीडियो में अभिनेत्री टीम के साथ मस्ती करती नजर आईं।

    बता दें, यशराज मुखाटे ‘रसोड़े में कौन था’ के साथ सोशल मीडिया सनसनी के रूप जाने जाते हैं। मुखाटे ने हाल ही में कीर्ति सुरेश के एक इंटरव्यू पर मजेदार वीडियो बनाया था, जिसमें अभिनेत्री अपने फेवरेट फूड डोसा के बारे में बताती नजर आई थीं।

    निमरत कौर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में निमरत कौर ने विश्व साड़ी दिवस के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर कहा था कि हर साड़ी एक कहानी कहती है। विश्व साड़ी दिवस के अवसर पर शनिवार को कौर ने एक संदेश भी साझा किया।

    अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वह खूबसूरत काली साड़ी पहने दिखाई दी थीं। अलग-अलग पोज देते हुए अभिनेत्री ने वीडियो भी साझा किया था। अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ लिखा था, “हर साड़ी एक कहानी कहती है। क्या आप मेरी कहानी पढ़ सकते हैं?”

    विश्व साड़ी दिवस हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाता है, जो साड़ी की सुंदरता, सांस्कृतिक महत्व और स्थायी विरासत के लिए वैश्विक स्तर पर समर्पित है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को साड़ी का सम्मान करने के लिए एक साथ लाता है, एक ऐसा परिधान जो सदियों से भारतीय परंपरा का प्रतीक है।

    निमरत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पिछली बार फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री बेला बरोट के किरदार में नजर आई थीं। मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित मिस्ट्री-थ्रिलर में निमरत कौर के साथ राधिका मदान, भाग्यश्री और सुबोध भावे भी अहम रोल में हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.