Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»अल्‍लू अर्जुन से 3 घंटे बाद खत्‍म हुई पूछताछ, पुलिस ने पूछे 12 सवाल
    मनोरंजन

    अल्‍लू अर्जुन से 3 घंटे बाद खत्‍म हुई पूछताछ, पुलिस ने पूछे 12 सवाल

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अल्‍लू अर्जुन से 3 घंटे बाद खत्‍म हुई पूछताछ,  पुलिस ने पूछे 12 सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद

    हैदराबाद के संध्‍या थ‍िएटर में हुई भगदड़ मामले में एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन से मंगलवार को करीब 3 घंटे पूछताछ की गई। हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्‍टेशन में उनसे पूछताछ अब खत्‍म हो चुकी है। एक्‍टर घर लौट आए हैं। भगदड़ और इसमें एक महिला की मौत पर बवाल मचा हुआ है। राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। पुलिस ने अल्‍लू अर्जुन से साफ-साफ पूछा है कि क्‍या उन्‍होंने 'पुष्‍पा 2' के प्रीमियर जाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी? यही नहीं, एक्‍टर से यह भी पूछा गया कि जब वह वहां पहुंचे तो हालात से निपटने के लिए वहां कितने बाउंसर्स मौजूद थे?

    'पुष्पा-2' के प्रीमियर पर 4 दिसंबर की शाम भगदड़ मामले में अल्‍लू अर्जुन जमानत पर रिहा हैं। इस मामले में जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका बेटा अभी भी अस्‍पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अल्‍लू अर्जुन अपने जुबली हिल्‍स स्‍थ‍ित घर से पुलिस थाने के लिए निकले थे। तीन घंटे से अध‍िक चली इस पूछताछ के कारण दोपहर 2:30 बजे के बाद एक्‍टर घर के लिए रवाना हुए।

    अल्‍लू अर्जुन से पुलिस की पूछताछ, दागे गए ये 12 सवाल-
    1. क्‍या आपने संध्‍या थ‍िएटर में प्रीमियर शो अटेंड करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी?2. क्या संध्या थिएटर जाने के लिए आपको अनुमति दी गई थी?3. क्या आपने थ‍िएटर मैनेजमेंट को यह पहले बताया था कि आप वहां आ रहे हैं?4. क्‍या थ‍िएटर मैनेजमेंट ने आपसे वहां आने के लिए मना क‍िया था?5. क्या आपको यह जानकारी थी कि पुलिस ने आपको थ‍िएटर जाने की मंजूरी नहीं दी है?6. क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से सीधे संपर्क कर मंजूरी ली थी?7. क्‍या आपी टीम ने आपको यह बताया था कि संध्या थिएटर के आसपास क्‍या हालात हैं?8. आप जब थ‍िएटर पहंचे, तो क्‍या सुरक्षा के लिए वहां बाउंसर्स तैनात थे?9. आप जब थ‍िएटर पहुंचे तो वहां की स्थिति क्या थी?10. जब भगदड़ मची और उसमें एक महिला की जान गई, तो क्या आप वहां मौजूद थे?11. आप संध्‍या थ‍िएटर में कितनी देर रुके?12. जब आपको भगदड़ की खबर मिली तो आपने स्थिति संभालने के लिए क्‍या किया?

    संध्‍या थ‍िएटर पहुंची अल्‍लू अर्जुन की लीगल टीम
    एक ओर जहां, थाने में अल्‍लू अर्जुन से घंटों से पूछताछ हो रही थी, वहीं एक्‍टर की लीगल टीम पहले ही संध्‍या थ‍िएटर पहुंची। समझा जा रहा था कि पूछताछ के बाद एक्‍टर को थ‍िएटर ले जाया जाएगा और सीन री-क्रिएट किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले अल्लू अर्जुन से इस मामले में 10 दिसंबर को भी पूछताछ हुई थी।

    अल्‍लू के परिवार और घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस अलर्ट
    दूसरी ओर, रविवार 22 दिसंबर को अल्‍लू अर्जुन के घर पर हुई तोड़फोड़ को ध्‍यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। एक्‍टर के रिश्तेदारों को भी अलर्ट किया गया है। उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर पर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ये आरोपी उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं।

    केस वापस लेने को तैयार पीड़‍ित महिला का पति
    इस पूरे मामले में पीड़‍ित महिला के पति ने बयान दिया है कि वह अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। उसका कहना है कि वो इस घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानता, बल्‍क‍ि इसे अपना दुर्भाग्‍य समझता है। NDTV से बातचीत में पीड़‍ित के पति ने कहा कि उसे अस्‍पताल में भर्ती बेटे के इलाज के लिए एक्‍टर और उनकी टीम से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू उनका सपोर्ट कर रहे हैं। उसने कहा, 'ये हादसा हमारा बैड लक है। मुझे नहीं पता था कि उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज उनका फैन है, इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।'

    अल्‍लू अर्जुन के ख‍िलाफ एक और श‍िकायत दर्ज
    वैसे, अल्‍लू अर्जुन के ख‍िलाफ कानूनी रस्‍साकसी खत्‍म होती नहीं दिख रही है। अब उनके ख‍िलाफ एक और श‍िकायत दर्ज हुई है। तेलंगाना कांग्रेस के नेता थीनमर मल्लाना ने 'पुष्पा-2' के उस सीन पर आपत्त‍ि जताई है, जिसमें एक्‍टर स्‍व‍िमिंग पूल में पेशाब करते हैं। उन्‍होंने इसको लेकर अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार और फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कहा है कि यह सीन पुलिस अफसरों की गरिमा के खिलाफ है।

    13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन
    'पुष्‍पा 2' के प्रीमियर पर 4 दिसंबर को हुई भगदड़ और महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्‍हें स्‍थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्‍हें 14 दिन की न्‍याय‍िक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद तेलंगाना हाई कोर्ट से एक्‍टर को जमानत मिल गई। कोर्ट ने शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी। इसके बाद शनिवार सुबह 6.30 बजे उन्‍हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। अल्लू अर्जुन करीब 18 घंटे जेल में रहे थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.