Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रीवा में युवती को निर्वस्त्र करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 माह पूर्व दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी पीड़िता
    मध्यप्रदेश

    रीवा में युवती को निर्वस्त्र करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 माह पूर्व दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी पीड़िता

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रीवा में युवती को निर्वस्त्र करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 माह पूर्व दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी पीड़िता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रीवा
     शहर में पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र कर पीटकर रुपए छीनने वाले तीन बदमाशों को सिरमौर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है। सोमवार सुबह उन्हें सिरमौर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उस दिन वे नशे में थे और कपल को पत्थर के पीछे देखकर उनकी नीयत डोल गई। 5 हजार मिलने पर उन्हें और लालच आ गया। इसलिए उन्होंने लड़की का बिना कपड़ों वाला वीडियो बना लिया।
    सिरमौर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कहा- उस दिन वे नशे में थे और कपल को पत्थर के पीछे देखकर उनकी नीयत डोल गई। 5 हजार मिलने पर उन्हें और लालच आ गया। इसलिए उन्होंने लड़की का बिना कपड़ों वाला वीडियो बना लिया। उन्हें छोड़ने के बाद उनसे और रुपयों की डिमांड की। फोन पर लगातार उन्हें डराया-धमकया। उनका वीडियो वायरल कर बदनाम करने का कहा। ज्यादा रुपए नहीं मिले वीडियो वायरल कर दिया।

    बता दें कि आरोपियों के खिलाफ (354,354-क,354-1,392,341,506,66-ई,67-ए) की धाराओं में केस दर्ज किया किया है।

    यह है पूरा घटनाक्रम

    • पुलिस ने बताया कि पीड़िता करीब 6 माह पूर्व अपने दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी। जहां एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन बदमाश आ पहुंचे।
    • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी, फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे।
    • एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में शारदा पिता राममिलन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, मुकेश पिता शिवनंदन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम क्योटी को गिरफ्तार कर लिया है। नीरू विश्वकर्मा फरार है।

    यह है पूरा घटनाक्रम पीड़िता ने  बताया कि करीब 8 मार्च को मैं क्योंटी वॉटरफॉल अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। हम दोनों एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन बदमाश आ पहुंचे। उन्होंने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी, फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे।

    मैंने उनसे कहा कि मैं आप सबके पांव पकड़ती हूं। मेरा वीडियो मत बनाओ। लेकिन वे लगातार अभद्रता करते रहे। मारपीट करने के साथ ही लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आपको जो चाहिए वह ले लीजिए। लेकिन मुझे छोड़ दीजिए, पर उन्हें हमारे ऊपर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। घटना के बाद से पूरा परिवार मानसिक तौर पर परेशान है और तनाव में जी रहा है। जबकि पीड़िता डरी-सहमी हुई है।

    युवक बोला-अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगे पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने मेरी दोस्त और मेरा अश्लील वीडियो बनाया। हमने उनके पैर पकड़ लिए। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी रहम नहीं आया। वे बार-बार कह रहे थे कि पैसे निकालो, पैसे निकालो। उन्होंने हम दोनों को नग्न कर वीडियो बनाया। शर्मिंदगी की वजह से हम अपना मुंह छिपाते रहे। हमने उनसे कहा कि आपको जो चाहिए हमसे ले लो। लेकिन हमे जिंदा छोड़ दो। इस तरह का काम हमारे साथ ना करो। लेकिन डर की वजह से उनकी हर बात हमें माननी पड़ी। हम मजबूर हो गए थे।

    हम भागने की कोशिश भी करते तो वह हमें पकड़कर और टॉर्चर कर सकते थे। पीड़ित युवक ने कहा कि हमारे पास लगभग 5 हजार रुपए थे। वह हमने उन्हें दे दिए। लेकिन वे कहने लगे कि और पैसे लेकर आओ, नहीं तो तुम्हें पूरी दुनिया में इतना बदनाम कर देंगे कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। घर-परिवार में भी उठना बैठना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद हमने उन्हें इस उम्मीद से पैसे दिए, शायद वो हमारी मजबूरी को समझ जाएं। शायद वह हमारे दर्द को समझ पाएं। लेकिन उन्हें हमें बदनाम करने के अलावा कुछ सूझा ही नहीं। जरा भी दया नहीं आई। हमारे साथ इस तरह का गलत काम किया। जिसे हम शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

    वीडियो वायरल कर जिंदगी नर्क बना दी पीड़ित ने कहा कि अगर हमें मालूम होता कि हमारे साथ कुछ ऐसा होने वाला है। तो हम बिल्कुल भी उस जगह पर नहीं जाते। बदनामी के डर से हमने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपियों ने हमारा वीडियो वायरल कर ही दिया। हमारी जिंदगी नर्क बना दी। उन्होंने तो हमारी इज्जत नीलाम कर दी। अब पुलिस को उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए ताकि दोबारा किसी के साथ इस तरह का हादसा ना हो पाए।

    आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे अपना ज्यादातर समय नशा और हुल्लड़बाजी में बिताते थे। वे कपल्स या फिर ऐसे किसी व्यक्ति की तलाश में रहते थे, जिसे वे अपना शिकार बना सकें। उस दिन हमारे एक साथी ने हमें आकर बताया कि चट्टान के पीछे दो लड़के-लड़की बैठे हैं। हम चारों इकट्ठा हो गए। तय कर लिया कि इनसे हर तरह का लाभ लेने की कोशिश करेंगे। हमने उनके साथ बदतमीजी भी की। नग्न अवस्था में लड़की का वीडियो बनाया। हमारे एक साथी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की।

    पुलिस बोली-तीन गिरफ्तार,एक फरार

    एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मामले में शारदा पिता राममिलन केवट नि ग्राम दुलहरा, मुकेश पिता शिवनन्दन केवट नि ग्राम दुलहरा, संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा नि ग्राम क्योटी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नीरू साकेत फरार है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    police top-news
    Admin

    Related Posts

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.