Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»EWS के लिए NEET की सीटें आरक्षित हो सकें, हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए
    मध्यप्रदेश

    EWS के लिए NEET की सीटें आरक्षित हो सकें, हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    EWS के लिए NEET की सीटें आरक्षित हो सकें, हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
    प्रदेश में अब निजी मेडिकल कॉलेजों में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए कोटा होगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायाधीश विवेक जैन की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जा सके।

    अगले सत्र से बढ़ेंगी सीटें- सरकार को आदेश-एक साल में पूरी करे प्रक्रिया

    युगलपीठ ने इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सरकार को एक वर्ष का समय दिया है। यह महत्वपूर्ण आदेश जबलपुर निवासी छात्र अथर्व चतुर्वेदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने ईडब्ल्यूएस वर्ग से नीट परीक्षा में 530 अंक प्राप्त किए थेए लेकिन उसे निजी मेडिकल कॉलेज में सीट नहीं मिली। याचिका में आरोप लगाया गया कि कम अंक प्राप्त करने वाले एनआरआई और अन्य कोटे के छात्रों को प्राथमिकता दी गईए जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं थी।

    सरकार का सीटों का बहाना
    छात्र ने राज्य सरकार के 2024.25 सत्र के प्रवेश नियमों को चुनौती दी, जिसमें निजी मेडिकल कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया था। उसने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 2019 में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इसे लागू नहीं किया।

     नियमों में बदलाव संभव नहीं
    राज्य सरकार ने अपनी दलील में कहा कि नीट परीक्षा के नियम पहले से तय थे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए नियमों में बदलाव संभव नहीं है। साथ ही, नेशनल मेडिकल कमीशन से निजी कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया कि वह अगले सत्र से सीटें बढ़ाने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करे।

    ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2023 में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें कंडीडेट से आवेदन मांगे गए थे। कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। योग्यता के आधार पर तत्कालीन डीन डॉ मनोज इंदूरकर के समय पर आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र अपात्र की सूची फरवरी 2024 में जारी की गई थी। मेडिकल कॉलेज से जारी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार ही पद के लिए योग्य पाया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद भी पात्र कंडीडेट को ज्वाइनिंग  आदेश जारी नहीं किया गया। आठ महीेने बाद 16 दिसंबर को नई स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई। मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए आए आवेदनों की फिर से जांच कराई गई। इसके लिए डीन ने कमेटी का भी गठन किया। डीन ने पांच लोगों की कमेटी गठित की। फिर स्क्रूटनी और नए सिरे से चयन कार्यवाही किए जाने के बाद 20 दिसंबर को नई लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें जो कंडीडेट अपात्र था। उसे पात्र और जो पात्र था उसे वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया। इतना ही नहीं नई लिस्ट सिर्फ दो उम्मीदवारों की ही जारी की गई है। जबकि इसमें 9 उम्मीदवार थे।

    पहले जारी की गई सूची में सिर्फ एक ही पात्र था
    सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल दोनों ही जगह मेडिकल रिकार्ड के पदों पर नियुक्ति की जानी थी। दोनों ही जगह के लिए आवेदन मांगे गए थे। गांधी स्मारक चिकित्सालय और संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए 9 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें अंकुर जैन पिता राजेन्द्र जैन, गगन मारन पिता भोज राज, शुभम श्रीवास्तव पिता सनत श्रीवास्तव, सनेन्द्र चौहान पिता सुरेन्द्र सिंह चौहान, निशांत यादव पिता विक्रम यादव, शिवम पटेल पिता शैलेन्द्र पटेल, विजय शर्मा पिता रमेश चन्द्र शर्मा, रितेश शुक्ला पिता पंकज शुक्ला, संजय दुबे पिता रामकृष्ण दुबे शामिल थे। इनमें से सिर्फ विजय शर्मा हीपात्र निकले थे। इसी तरह सुपर स्पेशलिटी में अंकुर जैन पिता राजेन्द्र जैन, पूनम जैन पिता अशोक कुमार जैन, सत्यम सुडेले पिता रविन्द्र सुडेले, योगेश दुबे पिता कैलाश बाबू दुबे, सनेन्द्र चौहान पिता सुरेन्द्र सिंह चौहान, निशांत यादव पिता विक्रम यादव, विजय शर्मा पिता रमेशचन्द्र शर्मा ने आवेदन किया था। इसमें भी विजय शर्मा ही पात्र पाए गए थे।

    दो कंडीडेट की लिस्ट हुई जारी
    श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने 20 दिसंबर की डेट से दो लोगों की मेडिकल रिकार्ड आफीसर के पद के लिए दो लोगों की लिस्ट जारी की गई। इसमं निशांत यादव का नाम पात्र की श्रेणी में रख दिया है। वहीं जो पहले की सूची में पात्र थे विजय शर्मा उन्हें वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया है। इस लिस्ट में सिर्फ दो ही नाम रखे गए हैं। निशांत यादव को भी अपात्र की श्रेणी में पहले रखा गया था। इनके अलावा और भी कंडीडेट थे। इनमें से किसी को भी पात्र नहीं किया गया।

    नियमों में भी किया गया है हेरफेर
    मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जो योग्यता रखी गई थी। उसमें शासन से तय मापदंडों के विपरीत विज्ञापन निकाला गया था। शासन के गजट नोटिफिकेशन में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मान्यत प्राप्त विश्वविद्याय से स्नातक एवं किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय, चिकित्सालय, संस्था में चिकित्सा अभिलेख संधारण का प्रशिक्षण उत्तीर्ण /1 वर्ष का प्रशिक्षण अनिवार्य अंकित है। वहीं श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जो विज्ञापन जारी किया गया था उसमें शैक्षणिक सहायता को बदलकर अभिलेख और तकनीकी में 1 वर्ष का प्रशिक्षण होना अनिवार्य कर दिया गया। भर्ती के नियम और योग्यता में ही बदलाव कर दिया गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Private medical college top-news
    Admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    बिम्सटेक विविध संस्कृतियों को समझने स्थायी मित्रता का अवसर

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.