Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब लगा 5 अरब डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच शुरू
    विदेश

    बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब लगा 5 अरब डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच शुरू

    AdminBy AdminDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब लगा 5 अरब डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
    बांग्लादेश में पांच अरब डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्लांट के कथित घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके स्वजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। यह घोटाला ढाका से कुछ दूर स्थित रूपपुर पावर प्लांट को रूस की सरकारी एजेंसी रोसातोम बनवा रही है जिससे कुछ भारतीय कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं।

    जानिए क्या है मामला
    यह बांग्लादेश का पहला परमाणु ऊर्जा प्लांट है जिसे ढाका से 160 किमी पश्चिम स्थित रूपपुर में रूस ने डिजाइन किया है। रूपपुर एनपीपी प्रोजेक्ट को लेकर लगाए गए आरोपों से रोसातोम ने इन्कार किया है। रूस सरकार के कारपोरेशन का कहना है कि वह पारदर्शी नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध है। वह अपने हितों और प्रतिष्ठा के लिए कोर्ट में जाएगी।

    शेख हसीना पर लगे हैं ये आरोप
    वहीं, 77 वर्षीय अपदस्थ पीएम शेख हसीना पर आरोप है कि पांच अरब डालर के रूपपुर परमाणु ऊर्जा प्लांट की पूरी रकम को उन्होंने अपने मलेशिया के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया है। इस मामले में शेख हसीना के अलावा, उनके बेटे सजीब वाजेब ज्वाय (अमेरिका में रहते हैं), उनकी भांजी व ब्रिटिश ट्रेजरी मिनिस्टर ट्यूलिप सादिक भी आरोपित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटनाक्रम तब सामने आया जब दो दिन पहले बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में पूछा कि भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एससीसी) ने अभी तक रूपपुर पावर न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के पांच अरब डालर कथित रूप से शेख हसीना के मलेशिया के एकाउंट में ट्रांसफर किए जाने पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।

    हसीना, ज्वाय और ट्यूलिप की इस हेराफेरी को क्या अवैध नहीं घोषित किया जाना चाहिए? एसीसी के दस्तावेजों के अनुसार रूपपुर पावर प्लांट में भ्रष्टाचार होने की बात नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (एनडीएम) के अध्यक्ष बाबी हज्जाज ने उजागर की थी।

    शेख हसीना पर लगे हैं कई अन्य आरोप
    उल्लेखनीय है कि हसीना अपदस्थ किए जाने के बाद यानी पांच अगस्त से भारत में शरण लिए हुए हैं। 16 साल के शासन और लगातार तीसरी बार सत्ता में निर्वाचित होने के बाद शेख हसीना पर और उनके सहयोगियों पर हत्याओं और प्रदर्शनों के भी आरोप लगाए गए हैं।

    हसीना के प्रत्यारोपण की मांग
    बता दें कि हाल के दिनों में ही बांग्लादेश नें भारत से शेख हसीना के प्रत्यारोपण के लिए पत्र लिखा था। भारत ने इस नोट के मिलने की बात स्वीकार की है। इस नोट को लेकर पिछले दिनों भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि, “हमें बांग्लादेश उच्चाोग से एक नोट वर्बल प्राप्त हुआ है जो प्रत्यर्पण से संबंधित है। इस बारे में हमारे पास साझा करने के लिए और कोई सूचना नहीं है।''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Former Bangladesh PM Sheikh Hasina's top-news
    Admin

    Related Posts

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    9 लोग, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत की ओर बढ़ता सफर, वीडियो देखकर पुलिस के उड़े होश

    March 3, 2026

    राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में हलचल, होली बधाई के दौरान नेता कर रहे दावेदारी, बायोडाटा सौंप रहे

    March 3, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    ईरान संकट: 100 डॉलर के पार कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर?

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    जीवित अवस्था में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.