Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया
    खेल

    भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया

    AdminBy AdminDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस युवा खिलाड़ी पर अपना भरोसा जताया है। 2011 में साउथ अफ्रीका में डेब्यू करने वाले कमिंस ने अपने पदार्पण से पहले के दिनों को याद किया और सैम कोंस्टास से कहा कि 'इस पल का आनंद लें'।

    पैट कमिंस ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि आप हमेशा अच्छा करना चाहते हैं (लेकिन) मैं दूसरे दिन सैम (सैम कोंस्टास) से यह कह रहा था, मुझे याद है कि 18 साल की उम्र में मैं सोच रहा था कि मुझे बहुत अधिक छूट मिली है क्योंकि मैं युवा था। मुझे लगभग ऐसा लगा कि अगर मेरा खेल अच्छा नहीं रहा, तो यह मेरी गलती नहीं होगी।

    'चयनकर्ताओं की होगी गलती'
    कमिंस ने आगे कहा, अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो इसमें चयनकर्ताओं की गलती होगी क्योंकि उन्होंने एक 18 साल के युवा को टीम में चुना है। मैं सैम से कहना चाहूंगा कि आप अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में कर रहे हैं और यह बॉक्सिंग डे है। इससे बहेतर कुछ नहीं हो सकता, इसलिए बस इस पल का आनंद लें। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मुझे याद है कि मैं वाकई बहुत उत्साहित था और मुझे लगता है कि इस हफ्ते सैम के लिए भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आप बस मैदान में जाकर खेलें ठीक वैसे जैसे आप बचपन में खेला करते थे। बिना किसी डर और दबाव के। आप बस खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं और मजे करना चाहते हैं और … इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहते। तो यही सैम को संदेश है। निश्चित रूप से 18 साल की उम्र में मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ। मैं वाकई बहुत उत्साहित था। और एक बार जब खेल शुरू हो जाता है, तो आप गेम मोड में चले जाते हैं।

    ऐसा रहा है कोंस्टास का प्रदर्शन
    गौरतलब हो कि 19 साल के सलामी बल्लेबाज ने नाथन मैकस्वीनी के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई है। सैम कोंस्टास ने अब तक अपने करियर में 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 718 रन बनाए हैं। पिछले हफ्ते, युवा खिलाड़ी बिग बैश लीग में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में डिविलियर्स-स्टेन, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल

    March 17, 2026

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक्ष्य के बारे में

    March 17, 2026

    सुनील गावस्कर का सनराइजर्स पर हमला: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों की हत्या में योगदान जैसा

    March 17, 2026

    T20 वर्ल्ड कप के बाद बदली जिंदगी! Sanju Samson बोले—सुबह उठकर सोचता हूं, क्या ये सच है?

    March 16, 2026

    संजू सैमसन के प्रदर्शन पर द्रविड़ हुए गदगद, कहा- बड़े टूर्नामेंट में ऐसी सफलता खास होती है

    March 16, 2026

    चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना: हर किस्त के साथ बढ़ा भरोसा, महिलाओं की जिंदगी में आया बड़ा सकारात्मक बदलाव

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण, 44 हजार जोड़े होंगे लाभान्वित

    March 17, 2026

    अब कॉपी मूल्यांकन में नहीं चलेगा मोबाइल: बोर्ड का सख्त कदम, पारदर्शिता पर जोर

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.