Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया में भारत रच देगा इतिहास, 139 साल में पहली बार होगा ऐसा
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया में भारत रच देगा इतिहास, 139 साल में पहली बार होगा ऐसा

    AdminBy AdminDecember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया में भारत रच देगा इतिहास, 139 साल में पहली बार होगा ऐसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेलबर्न

     भारतीय क्रिकेट टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का मौका है. टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर एक ऐसा कमाल कर सकती है जो 139 साल में किसी भी टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ नहीं किया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस वक्त दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है. चौथा मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही भारत मेलबर्न में लगातार तीन टेस्ट जीत का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाएगा.

    ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में हार मिली थी. तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. यहां जीत मिलने का मतलब है कि टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी. भारत उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है जो उन्होंने गाबा टेस्ट में उतारी थी. आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है और वह घर लौट चुके हैं. तनुष कोटियन ने उनकी जगह ली है.

    रोमांचक मोड़ पर सीरीज

    पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच साल का आखिरी ब्लॉकबस्टर मैच होगा. एक तरफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और दूसरी ओर 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह दोनों दांव पर होंगे. दोनों ही टीमें 1-1 से सीरीज की बराबरी के साथ चौथे टेस्ट में उतरेंगे. भारत ने पर्थ में शुरुआती मैच में 295 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की. ब्रिस्बेन में बारिश से प्रभावित तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा.

    भारत के पास इतिहास रचने का मौका
    सीरीज का चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और यह दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मैच है. अगर भारत एमसीजी टेस्ट जीतता है, तो वे 1885 के बाद से इस प्रतिष्ठित स्थल पर लगातार 3 टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे.

    बॉक्सिंग डे टेस्ट के नतीजों पर नजर डाले तो यहां भारतीय टीम मेजबान पर हावी नजर आती है. 2014, 2018 और 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न टेस्ट खेला है. टीम इंडिया ने 2018 में 137 रन की जीत दर्ज की थी जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था.
    मेलबर्न में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका

    रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास एमसीजी में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने का मौका है. भारत ने अपने पिछले दो दौरों के दौरान, 2018 (137 रन से) और 2020 (8 विकेट से) में ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर हराया था. दोनों दौरों पर भारतीय टीम क्रमशः विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऐतिहासिक सीरीज जीतने में सफल रही.

    139 साल में पहली बार…

    भारत के पास एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच जीतने वाली मेहमान टीम बनने का मौका है. ऐसा सिर्फ एक बार 139 साल पहले 1885 में हुआ था. इंग्लैंड क्रिकेट टीम (1882, 1885, 1885) यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र टीम बनी हुई है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के अलावा इतिहास में किसी भी टीम ने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन से अधिक टेस्ट नहीं जीते हैं.

    1885 में इंग्लैंड की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जीत की हैट्रिक पूरी करने के बाद से लगातार दो बार जीतने वाला कमाल 8 बार हो चुका है, लेकिन भी कोई टीम तीसरी बार ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई. इंग्लैंड ने इस मैदान पर लगातार दो बार टेस्ट जीतने का कमाल 5 बार (1894-1895, 1911-12, 1925-28, 1951-1954, 1982-1986) किया है, जबकि भारत ने दो बार (1977-81, 2018-20) यह उपलब्धि हासिल की. साउथ अफ्रीका ने 1952 और 1953 में जीत दर्ज कर इस क्लब में जोड़ा.

    MCG में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली मेहमान टीमें

    इंग्लैंड – 20 (57 मैच)
    भारत – 4 (14 मैच)
    साउथ अफ्रीका – 3 (13 मैच)
    वेस्ट इंडीज – 3 (15 मैच)
    पाकिस्तान – 2 (11 मैच)
    न्यूजीलैंड – 0 (4 मैच)
    श्रीलंका – 0 (2 मैच)

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Team India
    Admin

    Related Posts

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026

    ग्लोबल इन्वेस्टमेंट की तैयारी: सिंगापुर-लंदन में रोड शो करेगी मोहन सरकार, सौर ऊर्जा में आगे बढ़ेगा MP

    March 15, 2026

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रहरी

    March 15, 2026

    युद्ध और आपदा में भारत बना रक्षक, विदेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सबसे आगे

    March 15, 2026

    कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर कास तभी सार्थक, जब इसका लाभ पहुंचे समाज के अंतिम व्यक्ति तक

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.