Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»विजय हजारे ट्रॉफी: शाहरुख खान के नाबाद शतक से यूपी को 114 रन से हराया, बेकार गया रिंकू सिंह का अर्धशतक
    खेल

    विजय हजारे ट्रॉफी: शाहरुख खान के नाबाद शतक से यूपी को 114 रन से हराया, बेकार गया रिंकू सिंह का अर्धशतक

    AdminBy AdminDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजय हजारे ट्रॉफी: शाहरुख खान के नाबाद शतक से यूपी को 114 रन से हराया, बेकार गया रिंकू सिंह का अर्धशतक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे चरण के मुकाबले में यूपी और तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूपी को 114 रन से करारी शिकस्त मिली। तमिलनाडु के लिए शाहरुख खान ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, यूपी की तरफ से कप्तान रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़ा था। शाहरुख खान को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    यूपी के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच 47-47 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने शाहरुख खान कने नाबाद 132 रन की बदौलत 5 विकेट पर 284 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहरुख खान ने गजब की बल्लेबाजी की। अपनी पारी में 7 छक्के और 13 चौके जड़े। इस दौरान उन्होंने 85 गेंदों का सामना किया।
     
    छठे विकेट के लिए हुई 216 रन की साझेदारी
    शाहरुख खान का साथ सांतवें नंबर पर बैटिंग करने आए मो. अली ने दिया और उन्होंने 75 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेल दी। एक समय तमिलनाडु के 5 विकेट 68 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन इसके बाद शाहरुख और अली ने मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 216 रन की साझेदारी की। यूपी के लिए यश दयाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

    रिंकू का अर्धशतक गया बेकार
    लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी के लिए रिंकू सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। रिंकू के अलावा प्रियम गर्ग ने 48 रन बनाए, जबकि नितीश राणा ने 17 रन की पारी खेली। यूपी की पूरी टीम 32.5 ओवर में 170 रन बनाकर सिमट गई। तमिलनाडु के लिए संदीप वॉरियर, विजय शंकर और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक्ष्य के बारे में

    March 17, 2026

    सुनील गावस्कर का सनराइजर्स पर हमला: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों की हत्या में योगदान जैसा

    March 17, 2026

    T20 वर्ल्ड कप के बाद बदली जिंदगी! Sanju Samson बोले—सुबह उठकर सोचता हूं, क्या ये सच है?

    March 16, 2026

    संजू सैमसन के प्रदर्शन पर द्रविड़ हुए गदगद, कहा- बड़े टूर्नामेंट में ऐसी सफलता खास होती है

    March 16, 2026

    चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

    March 16, 2026

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा फैसला: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लौटाकर नए संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पारित

    March 17, 2026

    रसोई में जूते-चप्पल पहनना सही या गलत? वास्तु शास्त्र की चेतावनी जानें

    March 17, 2026

    धार-खंडवा पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

    March 17, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.