Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»इस साल कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनका असर न केवल प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया
    देश

    इस साल कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनका असर न केवल प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया

    AdminBy AdminDecember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस साल कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनका असर न केवल प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    साल 2024 कई मायनों में खास रहा है तो कई मायनों में भुला देने लायक भी रहा है। इस साल कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनका असर न केवल प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों ने देश को शोक में सराबोर करते हुए कई परिवारों को अपूरणीय क्षति दी। कुछ हादसों में किसी के घर का चिराग बुझ गया, तो वहीं कई माताओं और बहनों का सुहाग उजड़ गया। नजर डालते हैं इस साल के पांच बड़े और दिल दहला देने वाले हादसों पर, जिन्होंने देशवासियों को हिला कर रख दिया।

    जयपुर अग्निकांड : अजमेर रोड पर भांकरोटा स्थित पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास 20 दिसंबर की सुबह करीब 5.30 बजे एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में आग लग गई। इस हादसे में कुछ लोग जिंदा जल गए तो वहीं 30 के करीब लोग झुलस गए। आग लगने की वजह से हाईवे पर 20 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में आ गए। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस भी जलकर खाक हो गई। टैंकर में आग लगने के बाद हुए धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन पूरी तरह जल गए और कई ईंधन टैंक रुक-रुक कर फटते रहे। आग को और फैलने से रोकने के लिए राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को भी बंद करना पड़ा था। 30 से अधिक एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया था।

    मुंबई नाव हादसा : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास 18 दिसंबर को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। यह घटना दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच की थी। नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

    वायनाड भूस्खलन : केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वायनाड के चार गांवों में हुए भीषण भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इस त्रासदी में जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ था। भूस्खलन में मरने वालों के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया गया था।

    हाथरस सत्संग भगदड़ : हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बाबा का काफिला निकालने के लिए सेवादरों ने भीड़ को रोक दिया था। इस दौरान उनकी चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस मामले में पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

    इस पूरे मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था। इस हादसे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर सहित अन्य सेवादारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, प्राण घातक हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने, लोगों को बंधक बनाने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इन पर यह भी आरोप था कि सत्संग में 80 हजार लोगों के जुटने की शर्त का उल्लंघन कर ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटाई गई।

    कंचनजंगा रेल हादसा : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में 17 जून की सुबह लगभग नौ बजे एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Year 2024
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    मंडीदीप में LPG एजेंसी पर छापा, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; जबलपुर में पुलिस ने हॉकर के घर से 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक बरामद

    March 15, 2026

    दवाओं की ताकत बढ़ाने का ‘सीक्रेट’ मिला, कैंसर उपचार में बड़ी कामयाबी

    March 15, 2026

    कोर्ट का अहम फैसला: लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर एफआईआर रद्द, आपसी सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जा सकता

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.