Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय जौलीग्रांट में 53 करोड़ की लागत से डीप डाइविंग पूल बनाया जाएगा
    देश

    राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय जौलीग्रांट में 53 करोड़ की लागत से डीप डाइविंग पूल बनाया जाएगा

    AdminBy AdminDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय जौलीग्रांट में 53 करोड़ की लागत से डीप डाइविंग पूल बनाया जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून
    उत्तराखंड में बढ़ रही नदी में डूबने की घटनाओं को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय जौलीग्रांट में 53 करोड़ की लागत से डीप डाइविंग पूल बनाया जाएगा। यहां एसडीआरएफ के जवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने दावा किया कि 51 फीट गहरा का यह डाइविंग पूल देश का सबसे गहरा पूल होगा, जहां पर उत्तराखंड के अलावा बाहर से भी सुरक्षा एजेंसियों के जवान प्रशिक्षण लेने के लिए आएंगे।

    समय-समय पर आती रहती हैं प्राकृतिक आपदाएं
    उत्तराखंड पर्वतीय राज्य होने के चलते यहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी से कई नदियां बहती हैं और बड़ी संख्या में वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। वर्ष 2024 में पिछले छह माह में विभिन्न जगह डूबने के 372 मामले सामने आए, जिसमें से एसडीआरएफ ने 308 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया, जबकि 64 को बचाया नहीं जा सका। एसडीआरएफ जवानों को नदियों में सर्चिंग के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से डीप डाइविंग पूल बनाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से डीप डाइविंग पूल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। विश्व बैंक से पूल बनाने के लिए 53 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई है। डाइविंग पूल बनाने के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही पूल के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। मौजूदा समय में इतना गहरा डाइविंग पूल कहीं नहीं हैं। ऐसे में जवानों को प्रशिक्षण के लिए गोवा और मुंबई भेजा जाता है।

    इंडियन रेस्क्यू एकेडमी पुणे के ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
    आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन को लेकर एसडीआरएफ व इंडियन रेस्क्यू एकेडमी पुणे के बीच समझौता हुआ है। बड़ी आपदा में किस तरह से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया जाए व उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा सके, इसके लिए भी जवानों को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीआरएफ के जवानों को एकेडमी के प्रशिक्षक डीप डाइविंग पूल का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एसडीआरएफ के जवान अन्य एजेंसियों के जवानों को प्रशिक्षण देंगे।

    प्रशिक्षण केंद्र में यह कार्य भी होंगे
    भवन ढहने पर खोज व रेस्क्यू
    बाहरी प्रदर्शन
    स्वान रेस्क्यू
    साइट विकास कार्य
    वाह्य सेवाएं
    अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली
    सतही जल खोज एवं बचाव पूल
    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बचाव प्रशिक्षण
    रोपवे रेस्क्यू प्रशिक्षण
    अन्य उपकरण

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    A deep diving pool
    Admin

    Related Posts

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.