Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»पुरानी नौकरी से इस्तीफा देने से पहले ध्यान रखें ये बातें
    धर्म

    पुरानी नौकरी से इस्तीफा देने से पहले ध्यान रखें ये बातें

    AdminBy AdminDecember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुरानी नौकरी से इस्तीफा देने से पहले ध्यान रखें ये बातें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    करियर की राह में आगे बढ़ने के लिए पुरानी नौकरी से इस्तीफा देने में कुछ भी गलत नहीं है। पर, यह निर्णय कभी भी जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया जाना चाहिए।

    लिंक्डइन के द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक लगभग 88 प्रतिशत कामकाजी लोग इस साल अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में चार प्रतिशत ज्यादा है। सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत लोग बेहतर वर्क-लाइफ संतुलन के लिए नौकरी बदलना चाहते हैं, तो वहीं 37 प्रतिशत लोग बेहतर सैलरी के लिए नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं। सर्वे में शामिल हर 10 में से आठ लोगों ने माना कि वे अपने वर्तमान प्रोफेशन की जगह किसी और प्रोफेशन में भी अपना भविष्य तलाश सकते हैं। पर, यह भी सच है कि नई नौकरी और नए विकल्प की तलाश करने के लिए पुरानी नौकरी छोड़ने की बात करना जितना आसान है, वास्तव में वैसा कर पाना आसान नहीं है। एक स्थायी नौकरी को छोड़कर नई नौकरी की तलाश करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। नौकरी छोड़ने के संबंध में अंतिम निर्णय लेने से पहले आपको अपनी आर्थिक स्थिति से लेकर करियर के किस मोड़ पर आप हैं, जैसे कई मुद्दों पर सोचने की जरूरत है। नौकरी से इस्तीफा देने या करियर से कुछ वक्त का ब्रेक लेने से पहले किन मुद्दों पर गौर करना है जरूरी, आइए जानें:

    बचत है पर्याप्त?
    नौकरी से इस्तीफा देने से पहले जरा अपना बैंक बैलेंस जांच कर देखें। आपके पास इतनी बचत होनी चाहिए कि आपको तीन से छह माह का खर्च निकल जाए। आपके पास इतने पैसे होंगे, तो अपने सपनों की नौकरी को तलाशने में आपको जल्दबाजी से काम लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपना हेल्थ इंश्योरेंस, रिटायरमेंट फंड और वर्तमान नौकरी से मिलने वाले अन्य लाभों पर गौर करने के बाद ही इस्तीफा दें।

    जॉब मार्केट के क्या हैं हाल?
    जॉब मार्केट हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी बहुत ज्यादा भर्तियां होती हैं, तो कुछ वक्त मार्केट पूरी तरह से ठंडा रहता है। वैसे तो नई नौकरी की तलाश किए बिना इस्तीफा देने का निर्णय कई दफा काफी जोखिम भरा साबित हो जाता है। पर, अगर आप पूरी तैयारी करके इंटरव्यू देना चाहती हैं, तो इसमें भी कुछ गलत नहीं। बस उससे पहले यह जरूर जांच-पड़ताल कर लें कि जॉब मार्केट की वर्तमान स्थिति कैसी है। आपके जॉब प्रोफाइल के मुताबिक मार्केट में अभी सैलरी के क्या हालात हैं? इस तरह के शोध करने का लाभ यह होगा कि आपको यह मालूम होगा कि इस नौकरी से इस्तीफा देना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा या नहीं। जल्दबाजी में नौकरी से इस्तीफा ना दें बल्कि अच्छी तरह से सोच-विचार लें कि नौकरी छोड़ना आपको करियर की राह में लाभ देगा या फिर आप अपने इस निर्णय के कारण प्रोफेशनली थोड़ा और पीछे तो नहीं हो जाएंगी?

    सेहत पर क्या होगा असर?
    आपकी वर्तमान नौकरी का आपकी शारीरिक व मानसिक सेहत पर क्या असर हो रहा है, इस्तीफा देने से पहले आपको इस बात पर भी गौर करने की जरूरत है। अगर वर्तमान नौकरी आपकी सेहत बिगाड़ रही है, तो नौकरी से इस्तीफा देने के निर्णय पर आपको पुनर्विचार करने की जरूरत नहीं है। इस बात पर भी गौर करें कि आपकी नौकरी का निजी जीवन व विभिन्न रिश्तों पर क्या असर पड़ रहा है। क्या वर्तमान नौकरी में आप ऑफिस व निजी जिंदगी के बीच संतुलन बना पा रही हैं? अगर आपकी वर्तमान नौकरी आपको अकेलेपन की ओर धकेल रही है और आप अपने परिवार व दोस्तों के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं, तो बेहतर होगा कि इस नौकरी से इस्तीफा देकर ऐसी नौकरी तलाशी जाए, जहां बेहतर वर्क-लाइफ संतुलन हो।

    कैसा है ऑफिस का माहौल?
    अगर आपको लगता है कि आपके वर्तमान ऑफिस में बहुत ज्यादा राजनीति होती है और वहां का माहौल आपकी मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, तो इस्तीफा देकर नई नौकरी तलाशने का निर्णय बिल्कुल ठीक है। पर, इस बात को ध्यान में रखें कि लड़ाई-झगड़ा करके नौकरी छोड़ने का निर्णय लेना ठीक नहीं होता। इसका नकारात्मक असर आपके भविष्य पर पड़ सकता है। अकसर कंपनियां किसी को नौकरी पर रखने से पहले पुराने नियोक्ता से उस व्यक्ति का फीडबैक लेती है। खराब व्यवहार के साथ नौकरी कभी न छोड़ें। हमेशा नोटिस पीरियड सर्व करने और अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाने के बाद ही इस्तीफा दें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.