Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में अचानक बिगड़ा मौसम, अगले 2 दिनों तक इन जमकर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट…
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में अचानक बिगड़ा मौसम, अगले 2 दिनों तक इन जमकर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट…

    AdminBy AdminDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश में अचानक बिगड़ा मौसम, अगले 2 दिनों तक इन जमकर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

     मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 28 दिसंबर) कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को सागर, छिंदवाड़ा, कटनी सहित 13 जिलों ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन जबलपुर समेत 25 जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रविवार (29 दिसंबर ) को पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर कम होगा। सिस्टम के गुजरने के बाद टेम्प्रेचर लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाएगा। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

    इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
    मौसम विभाग ने शनिवार (28 दिसंबर) को सागर, टीकमगढ़, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, नर्मदापुरम और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा भी चल सकती है।

    इन जिलों में हल्की बारिश और बादल
    विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, सीहोर विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, दतिया, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में बादल और तेज हवा चलने का अलर्ट है।

    इन जिलों में बरसा पानी
    मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मंदसौर में बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा लहसुन पानी के साथ बहने लगा। उज्जैन में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान एक पड़े गिर पड़ा। देवास में बारिश से सड़कें तरबतर हो गई।

    जानें किस जिले में कितना रहा रात का पारा
    मंडला में रात का पारा 11.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नरसिंहपुर में 12.0, नौगांव 12.1, शहडोल के कल्याणपुर में 12.2, सिंगरौली के देवरा में 12.6, पचमढ़ी 13.4, बालाघाट 14.2, उमरिया 14.4, रीवा 14.6, खंडवा 15.0 और खरगोन में 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 16.4, इंदौर 17.5, ग्वालियर 13.1, उज्जैन 18.5 और जबलपुर में पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मध्यप्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरा है। शुक्रवार को सुबह से ही अधिकांश जगहों पर बादल छाए थे लेकिन दोपहर होते होते ये बरस भी पड़े। एमपी के खरगोन के महेश्वर, बैतूल में मुलताई, अलीराजपुर, मंदसौर और रतलाम जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई।

    रतलाम के मलवासा और आसपास ओले गिरे हैं। इधर मंदसौर में भी ओले गिरे। यहां के गरोठ में मध्यम आकार के ओले गिरे हैं। मंदसौर जिला मुख्यालय पर करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। अचानक आई तेज बरसात से यहां की कृषि मंडी में रखी उपज गीली हो गई।

    प्रदेश की राजधानी भोपाल सुबह घने कोहरे के आगोश में रही, बाद में यहां बादल छा गए। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी बादल छाए हैं।

    बता दें कि मौसम विभाग पहले ही प्रदेश में ओले, बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों बारिश का अलर्ट है।

    28 दिसंबर यानि शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय होने से मौसम के तेवर बदले हैं। इससे 2 दिनों तक ओला बारिश का अनुमान है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured winter
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: अब नए भवनों में होंगे मंत्रालय, स्थानांतरण प्रस्ताव पास

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.