Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»ब्रिटेन छोड़कर भारतीय डॉक्टर भारत लौट रहे, इस दौरान कहा-मत जाना UK, ओवरवर्क और अंडरपेड बताया
    विदेश

    ब्रिटेन छोड़कर भारतीय डॉक्टर भारत लौट रहे, इस दौरान कहा-मत जाना UK, ओवरवर्क और अंडरपेड बताया

    AdminBy AdminDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिटेन छोड़कर भारतीय डॉक्टर भारत लौट रहे, इस दौरान कहा-मत जाना UK, ओवरवर्क और अंडरपेड बताया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन
    हाल के समय में बड़ी संख्या में भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन छोड़कर अपने वतन भारत वापस लौट रहे हैं। इन डॉक्टरों ने ब्रिटेन में अपने अनुभव को "ओवरवर्क (अत्यधिक काम का बोझ) और अंडरपेड (कम वेतन)" बताया है। काम के अत्यधिक दबाव और अपेक्षाकृत कम वेतन ने डॉक्टरों को यह कठोर फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है।  पहले भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन को बेहतर वेतन और अवसरों के लिए एक आदर्श जगह मानते थे। लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव देखा जा रहा है। भारत में चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते निवेश और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के उभरने के कारण डॉक्टर अपने देश में बेहतर भविष्य देख रहे हैं।  

    हाल ही में एक भारतीय डॉक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने यूके की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली (NHS) में काम करने के दौरान कठिनाइयों का सामना किया और क्यों उन्होंने वहां से लौटने का फैसला किया।  इस डॉक्टर ने 'रेडिट' पर अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, "मैंने PLAB परीक्षा पास की और यूके में एक बेहतर जीवन और करियर बनाने की उम्मीद के साथ गया था। लेकिन वहां कुछ समय बिताने और स्वास्थ्य सेवा व आर्थिक स्थिति का अनुभव करने के बाद, मुझे सच्चाई का सामना करना पड़ा।"  डॉक्टर ने NHS में काम करने की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि काम के घंटे बहुत ज्यादा होते हैं और वेतन जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं होता। उन्होंने लिखा, "NHS में जूनियर डॉक्टर थकाने वाले घंटों तक काम करते हैं, लेकिन उनकी सैलरी मुश्किल से खर्चों को पूरा कर पाती है। जरूरी संसाधनों की कमी और भारी काम के दबाव के कारण डॉक्टर अक्सर तनावग्रस्त रहते हैं।"

    डॉक्टर ने बताया कि यूके में उनकी मासिक सैलरी 2,300 पाउंड थी। हालांकि, ये सैलरी कागज पर अच्छी लगती थी, लेकिन ऊंची महंगाई के कारण इसमें से किराया, बिजली और खाने-पीने का खर्च निकालने के बाद कुछ खास बचत नहीं हो पाती थी।  इन परिस्थितियों के कारण डॉक्टर ने भारत लौटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि भारत में रहने की लागत कम है, जैसे कि घर का किराया और निजी स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हैं। इसके अलावा, यहां उन्हें प्रोफेशनल ग्रोथ और व्यक्तिगत संतुष्टि के ज्यादा अवसर मिल रहे हैं। डॉक्टर ने लिखा, "भारत लौटना सिर्फ पैसे की बात नहीं थी, बल्कि जीवन की गुणवत्ता की बात थी। भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में भी चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे यहां ज्यादा संतुलन और अवसर मिलते हैं।"  उन्होंने आगे कहा, "यूके में आर्थिक ठहराव, स्वास्थ्य प्रणाली पर अत्यधिक दबाव और बढ़ती महंगाई के बीच, भारत में काम करना ज्यादा संतोषजनक है। मेरे जैसे कई भारतीय डॉक्टरों के लिए यूके में बेहतर जीवन का सपना इन कठिन हकीकतों से टकरा जाता है।"

    डॉक्टर ने कहा कि भारत लौटने के बाद उन्होंने काम और जीवन के बीच एक बेहतर संतुलन पाया है। उन्होंने लिखा, "भारत लौटकर मैं प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों स्तरों पर ग्रोथ कर रहा हूं। अगर आप अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, तो सिर्फ अवसरों को नहीं, उनकी सीमाओं को भी ध्यान में रखें। मेरे लिए सही जगह भारत ही निकली।"  इस डॉक्टर का अनुभव उन भारतीयों के लिए एक सीख हो सकता है जो विदेश जाने की योजना बना रहे हैं। यह बताता है कि विदेश में बेहतर जीवन का सपना हमेशा हकीकत से मेल नहीं खाता और कभी-कभी अपने देश में ही बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका का बड़ा कदम: मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का आदेश

    March 14, 2026

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने का किया ऐलान

    March 14, 2026

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुरैना के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता का उदाहरण, घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर मिला उपचार

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    राजगढ़ में गैस एजेंसियों के लिए नए नियम, अधिक पैसे लेने पर कलेक्टर ने कार्रवाई का किया ऐलान

    March 14, 2026

    लखनऊ-गौतमबुद्ध नगर में यू-हब स्थापित करने से इन्क्यूबेशन, एक्सेलेरेशन और अनुसंधान के जरिए स्टार्टअप को मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.