Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जबलपुर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया
    मध्यप्रदेश

    जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जबलपुर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया

    AdminBy AdminDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जबलपुर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     जबलपुर

     शहर के व्यापारी और व्यवसायी कार्गो विमान के जरिए अपना सामान बाहर भेज सकें वहीं बाहर से भी सामान आसानी से आ सके, इसके लिए जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जबलपुर एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवाएं शुरू करने का प्लान बनाया। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल की जगह कार्गो बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव बनाया, ताकि विमानों से लोड और अनलोड माल को वहां रखा जा सके। इसके लिए प्लान बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा भी गया, लेकिन वहां मामला अटक गया। चार से पांच माह बीत जाने के बाद भी वहां से क्लीयरेंस नहीं मिल सका, जिस कारण न तो निर्माण शुरू हो सका और न ही कार्गो विमान सेवाएं।

    क्लीयरेंस मिलते ही बातचीत
    कार्गो बिल्डिंग को क्लीयरेंस का इंतजार, हेडक्वार्टर में अटका मामला
    शहर से भी शुरू होनी है कार्गो विमान सेवाएं, अनुमति मिलते ही शुरू होगा काम

    इधर जैसे ही क्लीयरेंस मिलता है, तो बिल्डिंग निर्माण के साथ ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कार्गो विमान कम्पनियों से भी बातचीत की जाएगी। उन्हें जबलपुर में आने और यहां से जाने वाले माल की जानकारी और कार्गो विमान सेवा शुरू होने से विमान कम्पनियों को होने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी, ताकि यह सेवाएं शुरू हो सकें।

    यहां से आता-जाता है माल
    ट्रेन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, आगरा से माल आता है, तो वहीं इलाहाबाद, पटना, लखनऊ, कानपुर, गुजरात समेत अन्य शहरों और प्रदेशों में यहां से माल भेजा जाता है। माल लाने ले जाने के लिए जबलपुर रेल मंडल के पास 14 एसएलआर और एक लीज कंटेनर है। लेकिन ट्रेन से समय अधिक लगता है। वहीं कई बार माल कहीं और जाने की बजाय कहीं और चला जाता है। ऐसे में लम्बे समय से शहर से कार्गो विमान सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।

     प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट पर सुविधा
    प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स पर कार्गो की सुविधा है। ऐसे में वहां से कार्गो विमान भी उड़ान भरते हैं, लेकिन जबलपुर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से अब तक यहां कार्गो सुविधा नहीं थी, जिस कारण व्यपारियों और व्यवसाईयों को हवाई जहाज से सामान भेजने में परेशानी होती थी। यदि कुछ आवश्यक चीजें हवाई जहाज के माध्यम से दूसरे शहर या विदेश भेजनी होती थी, तो लोगों को नागपुर जाना पड़ता था।

    इन्हें मिलेगा फायदा
    शहर में गारमेंट क्लस्टर है, वही आईटी सेक्टर का भी बड़ा काम शहर में है। इसके अलावा कई ऐसी कम्पनियां हैं, जो देश के अन्य शहरों और विदेशों तक से सामान बुलवाती है। ऐसे में इन कम्पनियों को फायदा होगा। कार्गो विमान सेवा शुरू होने से माल भी वर्तमान समय से कम समय में पहुंच सकेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Cargo flight services Featured
    Admin

    Related Posts

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    सोनम वांगचुक को मिली राहत, जेल से रिहाई और NSA केस हुआ खत्म, लद्दाख हिंसा पर सरकार का अहम फैसला

    March 14, 2026

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.