Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WTC फाइनल के लिए भारत को अब श्रीलंका का सहारा, जाने क्या है समीकरण
    खेल

    WTC फाइनल के लिए भारत को अब श्रीलंका का सहारा, जाने क्या है समीकरण

    AdminBy AdminDecember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC फाइनल के लिए भारत को अब श्रीलंका का सहारा, जाने क्या है समीकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26-30 दिसंबर के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 184 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह इस गेम को ड्रॉ भी नहीं करा सकी. अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

    मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है. अब भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतकर भी अपने दम पर फाइनल में नहीं पहुंच सकती है. सिडनी टेस्ट जीतने पर भारत को श्रीलंका की मदद चाहिए होगी. श्रीलंकाई टीम अगले साल जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है.

    अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही ये उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दे. यदि सिडनी टेस्ट ड्रॉ होता है तो भारत फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.

    भारत के लिए ये फाइनल का समीकरण
    ♦  यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भारत 55.26 प्रतिशत अंकों पर समाप्त होगा. ऐसे में भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंचेगी जब श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करे.
    ♦  यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है तो वो 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी.

    बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. साउथ अफ्रीका के 11 मैचों में 7 जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 88 अंक हैं. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के 16 मैचों में 10 जीत, चार हार और 2 ड्रॉ से 118 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 61.46 है. तीसरे नंबर पर मौजूदा भारत के 18 मैचों में 9 जीत, 7 हार और 2 ड्रॉ से 114 अंक हैं. भारत के अंकों का प्रतिशत 52.78 है.

    48.21 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो रेस से बाहर हो चुकी है. उधर श्रीलंकाई टीम पांचवें नंबर पर है, लेकिन उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं. श्रीलंकाई टीम के 45.45 प्रतिशत अंक हैं और वह अधिकतम 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकती है. इंग्लैंड छठे, पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है.

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी थी. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं.

    वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 पॉइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध हैं. जीत प्रतिशत के आधार पर पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में बाकी बचे मैच:

    भारत vs ऑस्ट्रेलिया
    पांचवां टेस्ट: सिडनी, 3-7 जनवरी

    पाकिस्तान  vs साउथ अफ्रीका
    दूसरा टेस्ट: केपटाउन, 3-7 जनवरी

    पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज
    पहला टेस्ट: मुल्तान, 17-21 जनवरी
    दूसरा टेस्ट: मुल्तान, 25-29 जनवरी

    श्रीलंका  vs ऑस्ट्रेलिया
    पहला टेस्ट: गॉल, 29 जनवरी-2 फरवरी
    दूसरा टेस्ट: गॉल, 6-10 फरवरी

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल
    एकमात्र मैच: लॉर्ड्स, 11-15 जून

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Indian team top-news
    Admin

    Related Posts

    IND vs PAK से पहले रणनीति तैयार, पाकिस्तान बदल सकता है अपनी प्लेइंग XI

    February 15, 2026

    2050 का खतरा: दुनिया की 25% आबादी को हो सकती है कान की दिक्कत, WHO की चेतावनी

    February 15, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    BNP की बड़ी जीत के बाद भारत को संदेश—PM मोदी का आभार जताते हुए कहा, अब संबंध होंगे और मजबूत

    February 14, 2026

    WTT स्टार कंटेंडर में स्नेहित का दम, ओइकावा को हराकर मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 में एंट्री

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    भोलेनाथ की अपार कृपा से बदल जाएगी किस्मत! महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    February 15, 2026

    IND vs PAK से पहले रणनीति तैयार, पाकिस्तान बदल सकता है अपनी प्लेइंग XI

    February 15, 2026

    किसानों के लिए बड़ा बदलाव: KCC के नए नियम और RBI का मास्टर प्लान 2026

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.