Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मेरठ में ट्यूबवैल पर कत्ल, दोस्त ने दोस्त की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी
    राज्य

    मेरठ में ट्यूबवैल पर कत्ल, दोस्त ने दोस्त की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी

    AdminBy AdminDecember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेरठ में ट्यूबवैल पर कत्ल, दोस्त ने दोस्त की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेरठ

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अपने दोस्त अभिनव (17) की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। किशोर ने दोस्त को मारने में बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी लाश का हाल देख हैरान रह गए। लोगों ने शव को देख को कलेजा कांप गया। किशोर ने हत्याकांड को ऐसे अंजाम दिया जैसे एक पेशेवर अपराधी अंजाम देता है। 16 साल की उम्र में आरोपी ने ऐसा कारनामा किया है जो पेशेवर अपराधी से भी ज्यादा क्रूर है। आरोपी ने दोस्त अभिनव के सिर पर हथौड़े से दम निकलने तक अनगिनत वार किए। चेहरे को बुरी तरह कूच दिया।

    आइए जानते हैं आरोपी किशोर ने इतनी क्रूरता से अभिनव को क्यों मारा?
    मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ही छात्र अभिनव का शव गढ़ रोड पर एक ट्यूबवेल के पास से बरामद किया गया। हत्या के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका दोस्त प्रेमिका के न्यूड फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। इसीलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।

    किशोर और अभिनव के बीच तीन साल से दोस्ती थी। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। आरोपी ने 12वीं और अभिनव ने 11 कक्षा में पंजीयन करा रखा था। दोनों आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। दोनों एक साथ ही कोचिंग जाते थे। दोनों की अच्छी दोस्ती थी। आरोपी के मुताबिक, अभिनव ने उसके फोन से उसकी गर्लफ्रेंड के फोटो और वीडियो ले लिए थे।
     
    हथौड़े से अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार
    उन्हीं के बल पर वह उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था। अभिनव को उसने कई बार समझाया, मगर वह नहीं माना। तब उसने हत्या की योजना बनाई। हथौड़ा उसने घर से ही बैग में रख लिया था। शनिवार को वह अपने दोस्त अभिनव के साथ उसकी स्कूटी से कोचिंग के लिए निकला। वह बहाने से उसे गढ़ रोड पर ले गया। वहां चकरोड से टयूबवेल के पास ले लिया। बातचीत के दौरान उसने थैले में पहले से रखे हथौड़े को निकालकर अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए।

    उसकी मौत होने पर भी वह सिर पर हथौड़े मारता रहा। दोस्त की हत्या कर वह देर शाम को घर पहुंचा और रात को आराम से सो गया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उधर, एसएसपी डॉ विपिन ताडा का भी कहना है कि चेहरे पर काफी प्रहार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी काफी चोटें आई हैं।

    हत्यारोपी ने अभिनव का आईफोन बेच दिया
    परिजनों ने अभिनव के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद था। पुलिस पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि उसने आबूलेन स्थित एक दुकान पर अभिनव का मोबाइल बेच दिया है। वहीं आरोपी ने भी अपना मोबाइल पहले ही दुकान पर बेचकर आठ हजार रुपये जुटाए थे। उन्हीं पैसों से दावत कर वह अभिनव को बहकाकर ले गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी किशोर ने मेरठ में मॉल से कपड़े खरीदकर पहने थे।

    बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे सुनील
    वर्णिका स्टेट कॉलोनी में सुनील अपने परिवार के साथ खुशहाली से रह रहे थे। बेटा अभिनव आईआईटी की तैयारी कर रहा था। पिता ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत होशियार था। वह आईआईटी कर इंजीनियर बन कर अपने पिता का सीना गर्व से चौड़ा करना चाहता था। बेटे की बात करते-करते पिता की आंखें नम हो गईं।

    पूर्व सैन्य कर्मी का बेटा है हत्यारोपी
    हत्यारोपी के पिता हवलदार के पद पर थे। तीन साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं। रिटायर होने के बाद उन्होंने वर्णिका स्टेट कॉलोनी में मकान बना लिया था।

    मौत की सूचना पर परिजनों का रोकर बुरा हाल
    इकलौते बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद पिता सुनील और मां कविता का बुरा हाल हो गया। मां बेबस होकर बार-बार बेटे को याद कर रही थी। मां के आंसू देख कर अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने किसी तरह मां को संभाला। छोटी बहन आराध्या भाई अभिनव को याद कर फफक पड़ी।

    गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने पर किशोर ने छात्र की हत्या की है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। मृतक छात्र की स्कूटी भी आरोपी से बरामद हुई है। शव बरामद कर लिया है। – डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: ‘इलाज के लिए पैसा हमारी सरकार देगी’, जनता दर्शन में दिया भरोसा

    March 3, 2026

    सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने एरियर्स का भुगतान करने का किया ऐलान

    March 3, 2026

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.