Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»साल 2024: ओलंपिक, पैरालंपिक, क्रिकेट समेत कई खेलों में साबित हुआ भारत के लिए ऐतिहासिक
    खेल

    साल 2024: ओलंपिक, पैरालंपिक, क्रिकेट समेत कई खेलों में साबित हुआ भारत के लिए ऐतिहासिक

    AdminBy AdminDecember 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साल 2024: ओलंपिक, पैरालंपिक, क्रिकेट समेत कई खेलों में साबित हुआ भारत के लिए ऐतिहासिक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    साल 2024 भारत की खेल यात्रा के लिए शानदार रहा। जहां देश ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों वैश्विक इवेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट, शतरंज के अलावा कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की अथक मेहनत को सरकार का भी पूरा सहयोग मिला। खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 470 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया था। पेरिस में खेल गांव में बढ़ती गर्मी की शिकायत के बीच मोदी सरकार ने खिलाड़ियों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन प्रकट करते हुए ओलंपिक खेल गांव में 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए थे। यह सरकार के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर गहन फोकस का नतीजा था। खेलो इंडिया' और 'टॉप्स' जैसी सरकारी पहलों का समर्थन इन एथलीटों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे उन्हें बाधाओं को तोड़ने और वैश्विक मंच पर भारत के स्थान को फिर से परिभाषित करने में सक्षम बनाया जा रहा है।

    एक तरफ सरकार द्वारा खिलाड़ियों को पूरी तरह खेल पर फोकस करने के लिए बाकी तनाव से मुक्त करने की हरसंभव कोशिश की गई तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के साथ देश को निराश नहीं किया। भारत के लिए खासकर मनु भाकर ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया। भारत की यह युवा निशानेबाज एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में एक और मेडल जीतकर कमाल कर दिया। इसके साथ ही भारत ने ओलंपिक के एक ही संस्करण में एक खेल इवेंट में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

    वहीं, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पेरिस ओलंपिक के भाला फेंक इवेंट में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ओलंपिक इतिहास में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए। कुश्ती में मेडल जीतने की परंपरा भी जारी रही और अमन सहरावत कांस्य पदक जीतने वाले देश के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता रेसलर बने।

    ओलंपिक के बाद हुए पैरालंपिक खेलों ने तो कमाल कर दिया। इसमें भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। भारत के पैरालंपिक खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल के साथ कुल 29 पदक जीते। अवनि लेखरा ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में गोल्ड मेडल जीता, जबकि नितेश कुमार ने बैडमिंटन में कमाल किया, उन्होंने पुरुष सिंगल एसएल3 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। ऐसे ही सुमित अंतिल और धर्मबीर ने क्रमशः एफ64 और एफ51 पुरुष भाला फेंक इवेंट में गोल्ड जीते। पैरालंपिक तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय पैरा-स्पोर्ट्स के लिए वास्तव में सामूहिक उपलब्धि बन गई।

    ओलंपिक और पैरालंपिक के अलावा भारत का प्रदर्शन अन्य खेलों में भी खास रहा। जैसे शतरंज में भारत के गुकेश डी हाल में ही सबसे युवा विश्व चेस चैंपियन बन गए। ऐसे ही वैशाली रमेश बाबू भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं। भारत चेस टीम ने हंगरी में हुए 45वें चेस ओलंपियाड में महिला और ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल हासिल किया। महिला टीम ने तो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया।

    भारत की दिव्यकीर्ति सिंह अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाली देश की पहली महिला घुड़सवार बनी। क्रिकेट की बात की जाए तो विराट कोहली को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ 2023 और सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ऑफ द 2023 चुना गया था। भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित टी20 विश्व कप भी जीता। इनके अलावा, भारत में महिला क्रिकेट को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, कैप्री स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम यूपी वारियर्स को यूएन वुमन द्वारा 'जनरेशन इक्वलिटी एली' के रूप में मान्यता दी गई है। भारत की महिला युगल जोड़ी आयिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देश का पहला कांस्य पदक हासिल करके इतिहास रच दिया।

    किर्गिस्तान में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के पहलवानों ने चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। दुबई में आयोजित एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत ने सात स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के गुलवीर सिंह ने जापान में हचियोजी लॉन्ग डिस्टेंस 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। भारत के मान सिंह ने चीन के हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में 2 घंटे 14 मिनट 19 सेकंड (2:14:19) के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

    मुक्केबाजी की दुनिया में, भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने अमेरिका स्थित नेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन का इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर फेदरवेट खिताब जीता। कुल मिलाकर, भारतीय खेलों के लिए यह उल्लेखनीय साल देश के एथलीटों के अथक समर्पण और प्रतिभा को रेखांकित करता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.