Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेगी, इसे लेकर तैयारियां शुरू
    मध्यप्रदेश

    इंदौर को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेगी, इसे लेकर तैयारियां शुरू

    AdminBy AdminJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेगी, इसे लेकर तैयारियां शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     इंदौर

    इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिल सकती है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह फ्लाइट इंदौर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगी।

    एयरलाइंस कंपनी ने एजेंट्स को मार्च अंत से नई उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया है। शुरुआत में इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही एयरलाइंस इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में हैं।

    दिसंबर में इंदौर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के सामने सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर-बैंकॉक और इंदौर-सिंगापुर डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की मांग की थी। मंत्री ने भी इस संबंध में मौखिक सहमति दी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस बीते कुछ दिनों से इसकी तैयारियां कर रही है। सब कुछ सही रहा तो मार्च अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से नई उड़ान शुरू हो जाएगी। इंदौर से अभी एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के लिए है, जो सप्ताह में चार दिन रहती है।

    मंत्री की सहमति है तो जल्द मिलेगी अनुमति

    एविएशन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर केन्द्रीय मंत्री ने अनुमति दी है, तो फिर उड़ान जल्द शुरू हो सकती है। दरअसल कोई भी उड़ान शुरू करने के पहले एयरलाइंस दो काम करती है। जिन दो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करना है, वहां के प्रबंधन से अनुमति लेने के साथ मंत्रालय से अनुमति लेती है। बैंकॉक की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है, तो वहां से अनुमति मिलने में परेशानी नहीं आएगी, वहीं इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन भी इसे अनुमति देगा। चूंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री खुद इसमें रुचि दिखा रहे हैं तो मंत्रालय से भी अनुमति मिलना तय है।

    इंदौर-सिंगापुर फ्लाइट भी शुरू कर सकती है एयर इंडिया

    एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह फ्लाइट शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो उन्होंने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। ट्रैवल एजेंट्स ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष टीके जोश का कहना है कि हमने एयर इंडिया को सिंगापुर से पहले बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    air
    Admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.