Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव
    धर्म

    नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव

    AdminBy AdminJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नया साल हर व्यक्ति के जीवन में सफलता हासिल करने का एक दूसरा मौका होता है। जिसे वो अगर पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ अपनाता है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। एक आम व्यक्ति अकसर असफलता का मुंह इसलिए देखता है क्योंकि वो विवेक होते हुए भी अपनी कुछ खराब आदतों से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपनी पर्सनालिटी में बदलाव लाकर सफलता का रास्ता तय करना चाहते हैं तो ये 5 सक्सेस टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

    सेहत पर दें ध्यान
    कई बार लोग अपने लक्ष्य के पीछे भागते-भागते, खुद को इतना व्यस्त कर लेते हैं कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता है। लंबे समय तक बनी इस आदत की वजह से वो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और मौका मिलने पर उसका फायदा नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति इतने ही लापरवाह हैं तो इस नए साल अपने लक्ष्य के साथ अपनी सेहत को भी पूरा ध्यान रखें। इसके लिए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

    बचत की डालें आदत
    अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो आज को जीने में विश्वास करते हैं और अपने कमाए हुए पैसों को फिजूलखर्ची करके उड़ा देते हैं तो इस साल अपनी इस आदत को बदल डालिए। अपने खर्चों और बचत का एक स्पष्ट खाका तैयार करके अपने वित्तीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी इस आदत में बदलाव करके आ अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

    बायोडाटा अपडेट करें
    नए साल में कदम रखते ही, सबसे पहले अपना बायोडाटा खोलकर उसे अपडेट करें। ताकि नए साल में नए मौके मिलने पर आप उसका तुरंत फायदा उठा सकें।

    स्लीपिंग हैबिट्स को सुधारें
    नए साल पर, अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी स्लीपिंग हैबिट्स पर भी खास ध्यान दें। इसके लिए एक तय समय पर जागने और सोने का समय निश्चित करें। इसे भी अपने एक लक्ष्य के रूप में ही देखें क्योंकि पूरी नींद ना मिलने की वजह से व्यक्ति अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर नहीं लगा पाता है। जिसकी वजह से वो अपने लक्ष्य से कोसों दूर हो जाता है।

    नेगेटिव विचार और आलस से बनाएं दूरी
    कई बार व्यक्ति मेहनती होते हुए भी सिर्फ अपने नेगेटिव विचार रखने और आलस की वजह से खुद को सफलता से दूर कर देता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हर दिन एक सकारात्मक आदत अपनाने का प्रयास करें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    पापमोचनी एकादशी व्रत रख रहे हैं? इन गलतियों से रहें सावधान, नहीं मिलेगा पूरा फल

    March 12, 2026

    बांस का पौधा लगाने की सही दिशा क्या है? गलत दिशा में लगाया तो फायदे की जगह बढ़ सकती हैं समस्याएं

    March 12, 2026

    कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं बिगड़ा यह ग्रह? ये लक्षण देते हैं बड़ा संकेत

    March 12, 2026

    मन को काबू में कैसे रखें? नित्यानंद चरण दास ने दिया खास संदेश

    March 12, 2026

    भाग्य को दूर कर सकती हैं ये बुरी आदतें, समय रहते सुधार लें ये गलतियां

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.