Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»साल के पहले दिन इजरायली हमलों में 9 लोगों की मौत, 2025 गाजा के लिए नहीं लेकर आया कोई राहत
    विदेश

    साल के पहले दिन इजरायली हमलों में 9 लोगों की मौत, 2025 गाजा के लिए नहीं लेकर आया कोई राहत

    AdminBy AdminJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साल के पहले दिन इजरायली हमलों में 9 लोगों की मौत, 2025 गाजा के लिए नहीं लेकर आया कोई राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देइर अल-बलाह
    इजरायल और गाजा में बीते 14 महीने से जारी जंग का फिलहाल कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है। नया साल शुरू होने की खुशी में एक तरफ जहां पूरी दुनिया जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ गाजा के लोगों के लिए नया साल कोई राहत लेकर नहीं आया है। गाजा के अधिकारियों ने बुधवार को बताया है कि ताजा इजरायली हमलों में कम से कम नौ फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। बुधवार को इजरायल ने उत्तरी गाजा के जबालिया इलाके पर एक घर पर हमला किया। जंग के बीच गाजा का यह इलाका सबसे अलग-थलग पद चुका है और बुरी तरह से नष्ट हो चुका है।

    जबालिया इलाके में इजरायल बीते अक्टूबर की शुरुआत से ही एक बड़ा अभियान चला रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में एक महिला और चार बच्चों सहित सात लोग मारे गए और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग लोग घायल हुए हैं। वहीं गाजा के अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बताया कि बुधवार को मध्य गाजा में बुरेज शरणार्थी शिविर में एक और हमले में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है।

    45 हजार फिलिस्तीनियों की हो चुकी है मौत
    गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था जिसमें 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हमास ने लगभग 250 लोगों को बंदी भी बना लिया था। उसके बाद से इजरायल ने गाजा में हमास के लड़ाकों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जंग की शुरुआत से इजराइल के हमलों में 45,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। हैं। मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

    हमास को दोषी ठहराता है इजरायल
    वहीं इजराइली सेना का कहना है कि वह सिर्फ हमास के आतंकियों को निशाना बनाती है। इजरायल नागरिकों की मौतों के लिए हमास को दोषी ठहराती है। इजरायल ने कहा है कि हमास घनी आबादी वाले क्षेत्रों से हमले करता है जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने अब तक हमास के 17,000 आतंकियों को मार गिराया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका का बड़ा फैसला: पाकिस्तान के पेशावर स्थित दूतावास को हमेशा के लिए किया बंद

    March 12, 2026

    ईरान जंग का सीधा असर दिल्ली पर: ढाबों में महंगी हुई चाय-रोटी, कई जगह दाल मखनी और कबाब बंद

    March 12, 2026

    ईरान का अमेरिका पर हमला करने का खतरा, FBI की चेतावनी ने मचाया हड़कंप

    March 12, 2026

    ईरान की सैन्य ताकत, इराक और सऊदी में धमाके, बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुआ भीषण हमला

    March 12, 2026

    ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका से जंग खत्म करने को तैयार, लेकिन तीन शर्तें ट्रंप को नहीं हजम होंगी

    March 12, 2026

    UAE के प्रमुख शहरों और बंदरगाहों पर ईरान का हमला, सिटी बैंक ने सुरक्षा कारणों से की शाखाएं बंद

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में ओरल कैंसर से लड़ाई तेज: भोपाल GMC नोडल सेंटर, 51 जिलों के डॉक्टर होंगे प्रशिक्षित

    March 12, 2026

    नौकरी छोड़कर शिवानी ने मधुमक्खी पालन से उद्यमिता की शुरुआत की, आज ‘बनारसी हनी’ बना रहा उनकी पहचान

    March 12, 2026

    अमेरिका का बड़ा फैसला: पाकिस्तान के पेशावर स्थित दूतावास को हमेशा के लिए किया बंद

    March 12, 2026

    22वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4335.11 करोड़ रुपये

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.