Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 15 फरवरी से होंगे शुरू
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 15 फरवरी से होंगे शुरू

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश में एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 15 फरवरी से होंगे शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    सरकारी नौकरी में तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अन्तर्गत आबकारी आरक्षक पदो की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती परीक्षा-2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकेंगे।

    भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
    एप्लीकेशन शुरू होने की तिथि 15 फरवरी 2025
    आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 1 मार्च 2025
    एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन करने की तिथि 15 फरवरी से 8 मार्च 2025
    परीक्षा की तिथि 8 जुलाई 2025

    कौन ले सकेगा भर्ती में भाग

    एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही निर्धारित कटऑफ डेट से अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड को भी पूरा करना होगा। ध्यान दें कि यह जानकारी पिछली भर्ती के अनुसार है, विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही नई जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

    परीक्षा के बारे में डिटेल

    एमपीईएसबी की ओर से जारी किये गए विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 8 जुलाई 2025 तय की गई है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 से 11 बजे तक संपन्न होगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से 4:40 तक करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8 के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी वहीं दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थी दोपहर 1 से लेकर 2 बजे तक रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के साथ अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तय किया गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी जो एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांगजन/ ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं उनको शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर आपको 60 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा वहीं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये देना होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured recruitment
    Admin

    Related Posts

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ताजपोशी के दिन सवाल तय: तारिक रहमान की संपत्ति कितनी है — पत्नी जुबैदा की आमदनी से तुलना

    February 17, 2026

    ग्वालियर एलिवेटेड रोड अपडेट: 28 इमारतें हटेंगी, खाली जमीन का अधिग्रहण तय

    February 17, 2026

    आधुनिक माउंटेन गन सिस्टम का निर्माण: जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में 100 धनुष तोपों के लिए तैयारी

    February 17, 2026

    गिद्ध संरक्षण के लिए नई पहल: MP में एप के जरिए होगी 7 प्रजातियों की मॉनिटरिंग

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    India vs Pakistan की टक्कर T20 WC 2026 में? जानिए संभावित तारीख और तरीका

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ताजपोशी के दिन सवाल तय: तारिक रहमान की संपत्ति कितनी है — पत्नी जुबैदा की आमदनी से तुलना

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.