Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राजाभोज एयरपोर्ट पर अथॉरिटी के अनुसार साल 2024 में 14,711 उड़ानों का मूवमेंट हुआ, टूटे सारे रिकॉर्ड
    मध्यप्रदेश

    राजाभोज एयरपोर्ट पर अथॉरिटी के अनुसार साल 2024 में 14,711 उड़ानों का मूवमेंट हुआ, टूटे सारे रिकॉर्ड

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजाभोज एयरपोर्ट पर अथॉरिटी के अनुसार साल 2024 में 14,711 उड़ानों का मूवमेंट हुआ, टूटे सारे रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल
     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजा भोज विमानतल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यहां सेआने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. फ्लाइटों की संख्या में वृद्धि और विमानतल पर मिलने वाली सुविधाओं के चलते भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को रास आने लगा है.इसकी वजह से लगातार लाखों की संख्या में यात्री अब भोपाल से देश के कोने-कोने में यात्रा कर रहे हैं.

    संत हिरदाराम नगर स्थित राजाभोज एयरपोर्ट ने दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है।बता दें कि पहली बार इस महीने में 1,50,976 यात्रियों का आवागमन हुआ। इसके साथ ही 1,373 उड़ानों का मूवमेंट दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। 2023 के दिसंबर में यह आंकड़ा 1,31,259 यात्रियों और 1,143 उड़ानों का था। इस तरह यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    यात्रियों की संख्या में इजाफा

    विंटर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, पूरे साल 2024 में 14,711 उड़ानों का मूवमेंट हुआ, जो 2023 के 13,481 उड़ानों से 9 प्रतिशत अधिक है। साल 2023 में कुल 13,20,205 यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 15,26,629 तक पहुंच गई, जो 16 प्रतिशत की बढ़त है। बात करें नवंबर 2024 की तो इस महीने में 1,37,157 यात्रियों का आवागमन हुआ और 1,224 उड़ानों का मूवमेंट हुआ।

    आर्थिक रुप से मिली मजबूती

    इन आंकड़ों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रियों की संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले पूराने रिकॉर्ड टूट चुके हैं। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर राज्य सरकार को आर्थिक रुप से भी मजबूती मिली है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bhopal Airport Featured
    Admin

    Related Posts

    यूपी के किसानों से ₹1500 प्रति क्विंटल में होगी आलू खरीदी!

    March 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव में फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा सहित कई निर्विरोध निर्वाचित

    March 10, 2026

    तेजस MK-2 बनेगा भारत का ‘मिनी राफेल’… बंकर फाड़ने वाली मिसाइलों से दुश्मनों में खौफ

    March 10, 2026

    अफीम की खेती वाले ‘दाऊजी’ से शमशान जाने की भी लेते थे परमिशन

    March 10, 2026

    16 लाख किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण: मंत्री बघेल

    March 10, 2026

    राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर सपा! असम चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में अखिलेश यादव

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यूपी के किसानों से ₹1500 प्रति क्विंटल में होगी आलू खरीदी!

    March 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव में फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा सहित कई निर्विरोध निर्वाचित

    March 10, 2026

    तेजस MK-2 बनेगा भारत का ‘मिनी राफेल’… बंकर फाड़ने वाली मिसाइलों से दुश्मनों में खौफ

    March 10, 2026

    अफीम की खेती वाले ‘दाऊजी’ से शमशान जाने की भी लेते थे परमिशन

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.