Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हुए, भारतीय कोच गौतम गंभीर ने की पुष्टि
    खेल

    आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हुए, भारतीय कोच गौतम गंभीर ने की पुष्टि

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण सिडनी टेस्ट से बाहर हुए,  भारतीय कोच गौतम गंभीर ने की पुष्टि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ में अकड़न के चलते शुक्रवार से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। आकाशदीप ने ब्रिसबेन और मेलबर्न में खेले दो टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद पांच विकेट लिए थे। वह कुछ हद तक बदकिस्मत रहे कि उन्हें अधिक विकेट नहीं मिल पाए, क्योंकि उन मैचों के दौरान उनकी गेंदबाजी से कई कैच छूट गए थे। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की, "आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण बाहर हैं।"

    28 साल के इस तेज गेंदबाज ने अब तक सीरीज में कुल 87.5 ओवर फेंके हैं और चोट का कारण उनके उनका वर्कलोड हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की कठोर पिचें तेज गेंदबाजों के लिए घुटने, टखने और पीठ की समस्याओं के लिए कुख्यात हैं। अब सवाल यह है कि आकाशदीप के बाहर जाने से प्लेइंग XI में किसे जगह मिलेगा। मौजूदा स्क्वॉड में दो नाम, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा, ऐसे विकलप हैं जो आकाशदीप को रिप्लेस कर सकते हैं। हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, ऐसे में उनके खेलने की उम्मीद ज्यादा है।

    वहीं रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के खेलने पर भी सवाल है। जब मैच से एक दिन पहले कोच गौतम गंभीर से रोहित शर्मा के खेलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि प्लेइंग XI का चयन वह पिच देखकर टॉस के दौरान करेंगे।

    वहीं ऋषभ पंत का परफॉर्मेंस भी सीरीज में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। मेलबर्न में खेली दोनों पारियों में वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। मिडिल ऑर्डर में पंत और रोहित की जगह ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को ट्राई किया जा सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Akashdeep
    Admin

    Related Posts

    चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने खोला खजाना — 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड घोषित

    March 10, 2026

    क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

    March 9, 2026

    पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

    March 10, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर खतरे की घंटी: ईरान के हमले के बीच सायरन से दहशत

    March 10, 2026

    ट्रंप के शांति संदेश से शेयर बाजार हरा, सेंसेक्स 77,945.95 तक पहुँचा, निफ्टी में 106 अंक की उछाल

    March 10, 2026

    क्रिकेट ट्रॉफी मंदिर पहुंची तो भड़की राजनीति, TMC सांसद का विवादित बयान; कांग्रेस भी हमलावर

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.