Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का सिडनी में आखिरी टेस्ट स्टार विराट कोहली के लिए अपने पुराने तेवर दिखाने का आखिरी मौका होगा
    खेल

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का सिडनी में आखिरी टेस्ट स्टार विराट कोहली के लिए अपने पुराने तेवर दिखाने का आखिरी मौका होगा

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का सिडनी में आखिरी टेस्ट स्टार विराट कोहली के लिए अपने पुराने तेवर दिखाने का आखिरी मौका होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिडनी
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शुक्रवार से सिडनी में शुरू होने वाला पांचवां और आखिरी टेस्ट स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए अपने पुराने तेवर दिखाने का आखिरी मौका होगा। अब तक सुपर फ्लॉप रहे कोहली को सिडनी में बड़ा स्कोर बनाकर दिखाना होगा कि उनमें अभी दमखम बाकी है। पहले ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी में दो विराट कोहली हिस्सा ले रहे हैं और इसमें ग़लती ख़ुद उनकी ही है। छह वर्ष पहले जब वह यहां आए थे तब उन्होंने एक ऐसा शतक लगाया था जिसे घर के बाहर किसी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे बेहतरीन शतक की संज्ञा दी जा सकती है। 2018 में पर्थ में खेली गई उनकी पारी यह विश्वास दिलाने के लिए पर्याप्त थी कि जब तक वह क्रीज़ पर हैं, तब कुछ भी संभव है।

    यहां तक कि 2024 की शुरुआत भी उनके लिए काफ़ी बेहतर हुई थी। कोहली ने ऐसी पिच पर 46 रन बनाए थे जहां दक्षिण अफ़्रीका की पूरी टीम 55 पर सिमट गई थी। कोहली के सामने जितनी ही बड़ी चुनौती आई वह उतनी ही रफ़्तार के साथ उससे पार पाने में सफल रहे। हर टीम को ऐसे खिलाड़ी की ज़रूरत होती है। मौजूदा दौरे पर कोहली सभी छह बार ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को छेड़ने के दौरान आउट हुए हैं।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "अब समय आ गया है जब उन्हें ना सिर्फ़ रन बनाने होंगे बल्कि इस समस्या से निकलने के लिए उन्हें आउट होने का कोई दूसरा तरीका भी ढूंढना होगा। मैंने अब तक ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा है जिसका टेस्ट क्रिकेट पर कोहली जितना इम्पैक्ट हो और उसके साथ यह कमज़ोरी हो। मुझे नहीं लगता कि किसी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के साथ ऐसी कोई कमज़ोर कड़ी रही हो। हां ऐसा हो चुका है कि कई बार खिलाड़ी एक ही तरह से आउट हुए हैं लेकिन कोहली के संदर्भ में यह काफ़ी समय से घटित हो रहा है।"

    मांजरेकर ने मैच डे हिंदी में कहा, "कोहली के पास एक विकल्प यह है कि वह बाहर की गेंदों को छोड़ें और जैसा कि उन्होंने (मेलबर्न टेस्ट) पहली पारी में किया भी। स्टीव स्मिथ अलग अलग तरह से अपनी समस्याएं कम करते हैं लेकिन कोहली के साथ यह काफ़ी लंबे समय से घटित हो रहा है। उस खिलाड़ी जिसके हिस्से में कई बड़ी पारियां हैं उसका बार बार एक ही तरह की ग़लती दोहरना काफ़ी दिलचस्प है।"

    मेलबर्न में कोहली और सैम कॉन्स्टास के बीच हुई भिड़ंत भी चर्चा का केंद्र बनी रही, जहां 35 वर्षीय सुपरस्टार का एक 19 वर्षीय खिलाड़ी से उलझना काफ़ी लोगों को अखर गया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन फ़िंच ने कहा, "कोहली उस तरह के खिलाड़ी हैं जो दबाव की स्थिति में और निखर जाते हैं। वह लड़ाई मोल लेने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह उनके भीतर से उनका सर्वश्रेष्ठ निकालता है। यही वह स्थिति होती है जब वह अपना पूरा कौशल झोंक देते हैं।"

    कोहली ने कई टेस्ट सीरीज़ को अपनी बल्लेबाज़ी और व्यवहार से परिभाषित किया है लेकिन यह सीरीज़ उनके लिए ग़लत आंकलन से परिभाषित हो रही है। सिडनी में चीज़ें ठीक करने का उनके पास आखिरी मौक़ा है। वह मेलबर्न में लगभग ऐसा कर भी चुके थे और ख़ुद स्मिथ तक को यह लगा था कि कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी आने वाली है लेकिन जायसवाल के रन आउट घटनाक्रम के बाद वह ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को छेड़ने चले गए जिसे वह अब तक छोड़ते आ रहे थे।

    शायद नया साल पुराने कोहली को वापस लाने में सफल साबित हो। फ़ील्ड पर तो वह अभी भी पुराने कोहली ही हैं। दर्शकों से उलझ रहे हैं, रोहित शर्मा को हर ज़रूरी सुझाव भी दे रहे हैं। ख़ुद रोहित के लिए यह साल और सीरीज़ अभी तक संतोषजनक नहीं रही है और उनके टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की भी काफ़ी चर्चा चल रही है। हालांकि मांजरेकर मानते हैं कि इस पर कोई भी निर्णय ख़ुद रोहित ही लेंगे। मांजरेकर ने कहा, "रोहित का फ़ॉर्म वास्तव में चिंताजनक है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अकसर ऐसा होता है कि क्रिकेट को सही दिशा दिखाने के लिए बड़े खिलाड़ी आड़े नहीं आते। भारतीय क्रिकेट उस स्तर पर नहीं पहुंचा है। यह ज़िम्मेदारी चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर की भी है लेकिन मुझे लगता है कि रोहित ख़ुद सामने आकर ही अपने फ़ैसले के बारे में बता देंगे।"

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    virat kohli
    Admin

    Related Posts

    चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने खोला खजाना — 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड घोषित

    March 10, 2026

    क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

    March 9, 2026

    पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

    March 10, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर खतरे की घंटी: ईरान के हमले के बीच सायरन से दहशत

    March 10, 2026

    ट्रंप के शांति संदेश से शेयर बाजार हरा, सेंसेक्स 77,945.95 तक पहुँचा, निफ्टी में 106 अंक की उछाल

    March 10, 2026

    क्रिकेट ट्रॉफी मंदिर पहुंची तो भड़की राजनीति, TMC सांसद का विवादित बयान; कांग्रेस भी हमलावर

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.