Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»श्रीलंका ने साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की, न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया
    खेल

    श्रीलंका ने साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की, न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका ने साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की, न्यूजीलैंड को 7 रन से हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ओवल
    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 7 रन से हरा दिया. साल 2025 का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बेहद रोमांचक रहा. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मैच के परिणाम के लिए आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा. न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे. लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो ने न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया. बिनुरा ने मैच के आखिरी 6 गेंदों पर 14 रन खर्च किए. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 429 रन बनाए जिसमें 25 छक्के शामिल थे. आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के बावजूद श्रीलंका की टीम 3 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई. श्रीलंका की इस जीत में बिनुरा ने जहां आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की वहीं बल्लेबाजी में कुसल परेरा ने शतक जड़कर धमाल मचा दिया.परेरा साल 2025 में पहला इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने.

     कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नए साल का पहला शतक जड़ते हुए धमाकेदार पारी खेली. 44 गेंदों में 101 रन की इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. परेरा की इस आतिशी पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा.

    बता दें कि टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. चौहान ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 144 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 छक्के और 6 चौके शामिल थे.

    नेल्सन के सेक्सॉटन ओवल में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. श्रीलंका ने कुसल परेरा (Kusal Perera) के टी20 इंटरनेशनल करियर के पहले शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 रन बनाए. कप्तान चरित असलंका ने 24 गेंदों पर 46 रन बनाए वहीं विकेटकीपर कुसल मेंडिस 22 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, फॉल्कस, सैंटनर और डेरिल मिचेल ने एक एक विकेट लिया. परेरा ने 46 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के जड़े.

    न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी
    219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी.उसकी ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 69 रन की पारी खेली. ओपनर टिम रॉबिन्सन 37 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 14 रन की पारी खेली वहीं जेकरी फॉक्स ने 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन की पारी खेली. टिम रॉबिन्सन और रचिन रवींद्र की ओपनिंग जोड़ी ने 81 रन की साझेदारी की.

    6 गेंद पर 22 रन नहीं बना सके मेजबान टीम के बल्लेबाज
    न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी. मिचेल सैंटनर और जेकरी फॉक्स की जोड़ी क्रीज पर थी. बिनुरा फर्नांडो मैच का आखिरी ओवर लेकर आए. फर्नांडो के ओवर की पहली गेंद पर सैंटनर ने 2 रन लिए.दूसरी गेंद पर एक रन बने जबकि अगली गेंद वाइड रही. इसके बाद तीसरी लीगल गेंद पर 2 रन बने. चौथी गेंद पर फॉक्स ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद कीवी टीम को 2 गेंद पर 10 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो रन ही बन सके.

    परेरा का पहला T20I शतक

    कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. महज 44 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.56 रहा. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक है, जो श्रीलंका के लिए अब तक का सबसे तेज शतक भी है.

    तोड़ा दिलशान का रिकॉर्ड

    परेरा ने इस पारी के साथ 14 साल पुराना तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिलशान ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 गेंदों में शतक लगाया था. परेरा अब श्रीलंका की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

    T20I में सबसे तेज शतक

    एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंदों में शतक जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक  लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. चौहान ने 41 गेंदों पर नाबाद 144 रनों की विस्फोटक पारी में 18 छक्के और 6 चौके लगाए थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के नाम था, जिन्होंने 33 गेंदों में शतक लगाया था.

    T20 में कैसा है परेरा का प्रदर्शन

    इस पारी के बाद परेरा का बेस्ट स्कोर 101 रन हो गया है. परेरा ने अभी तक कुल 77 मैच खेले है, और 134.12 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 2056 रन बनाये है-

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    T20 top-news
    Admin

    Related Posts

    एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति के लिए बड़ा कदम, सरकार ने लागू किया एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट

    March 10, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया

    March 10, 2026

    चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने खोला खजाना — 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड घोषित

    March 10, 2026

    टोल से राहत देने वाला NHAI का एनुअल पास अब पड़ेगा भारी, बढ़ सकती है फीस

    March 10, 2026

    फौज में जाने का नया रास्ता: अग्निवीर भर्ती नियमों में बदलाव, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

    March 10, 2026

    UP के 2002 गांवों में BSNL की नई ओएफसी परियोजना, दो अरब रुपये से होगा डिजिटल विस्तार

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का बड़ा बयान: होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई रोकने की धमकी, IRGC ने दी चेतावनी

    March 10, 2026

    जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन – नारी शक्ति का हुआ सम्मान नारी शक्ति का हुआ सम्मान

    March 10, 2026

    संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये से अधिक की देशी मदिरा जब्त

    March 10, 2026

    मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.