Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है Whatsapp pay
    तकनीकी

    भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है Whatsapp pay

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है Whatsapp pay
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जिसका इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और बड़ी फाइल भेजने के साथ ही ऑडियो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा वॉट्सऐप की मदद से ऑनलाइन पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। वॉट्सऐप की इस यूपीआई सर्विस को वॉट्सऐप पे के नाम से जाना जाता है, लेकिन या सर्विस ज्यादा पॉपुलर नही हो सकती है, लेकिन अब इस सर्विस को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि इस पर लगी कैपिंग को हटा दिया गया है।
    ​
    NPCI ने हटा दी WhatsApp pay से लिमिट
    WhatsApp की ओर से लंबे वक्त से यूपीआई पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay को ऑफर किया जा रहा है, लेकिन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से वॉट्सऐप पर लिमिट लगा रखी गई थी, जिससे एक लिमिटेड संख्या में ही लोग वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब NPCI की ओर से इस पेमेंट लिमिट को खत्म कर दिया गया है। इसके बाद वॉट्सऐप ज्यादा संख्या में यूपीआई पेमेंट यूजर्स को अपने साथ जोड़ पाएगा। वॉट्सऐप पे सर्विस की सुविधा 1 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है।

    UPI पेमेंट मार्केट शेयर
    अगर भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट की बात करें, तो यूपीआई पेमेंट में PhonePe का कब्जा मौजूद है। भारत के कुल यूपीआई मार्केट में फोनपे की हिस्सेदारी करीब 48 फीसद है। इसके बाद 37 फीसद मार्केट शेयर के साथ गूगल पे का नंबर आता है। साथ ही तीसरे पायदान पर पेटीएम मौजूद है, जिसका मार्केट शेयर करीब 17 फीसद है। लेकिन वॉट्सऐप के पास करीब 50 करोड़ यूजरबेस मौजूद है। ऐसे में वॉट्सऐप पे के यूजरबेस में आने वाले दिनों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। जो बहुत बड़ी है और इसलिए वॉट्सऐप डिजिटल पेमेंट के बाज़ार में काफी आगे जा सकता है.

    कब शुरू हुई वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस
    मेटा ओन्ड वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस को फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। मतलब इस सर्विस के शुरू हुये करीब 4 साल हो गये हैं। हालांकि इसके बाद यूपीआई पेमेंट मार्केट में वॉट्सऐप पे का यूजरबेस बेहद कम है। हालांकि NPCI की लिमिट कैप हटने से मार्केट शेयर में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

    कौन कर पाएगा वॉट्सऐप यूपीआई पेमेंट
    वॉट्सऐप का इस्तेमाल वही यूजर्स कर पाएंगें, जिसका मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट से लिंक होगा। साथ ही बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर से ही वॉट्सऐप चलाना होगा, तभी वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    कैसे वॉट्सऐप से करें पेमेंट
        सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
        इसके बाद उस चैट पर विजिट करना होगा, जिसे आपको पैसे भेजने हैं।
        चैट के बॉटम साइड में आपको रुपये का सिंबल दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
        फिर आपको Add your bank account के लिए Get Started ऑप्शन पर टैप करना होगा।
        इसके बाद Accept and Continue ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
        फिर आपको अपनी बैंक को सेलेक्ट करना होगा।
        इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।
        फिर आपको मैसेज ऑप्शन के Send बटन पर क्लिक करना होगा।
        इस तरह से आपका मोबाइल नंबर सीधे वॉट्सऐप पे से कनेक्ट हो जाएगा।

    Whatsapp की 100 मिलियन की लिमिट
    इससे पहले NPCI ने वॉट्सऐप पे को चरणबद्ध तरीक से विस्तार की इजाजत दी थी। हालांकि अब एनपीसीआई की छूट के बाद WhatsApp यूजर्स की संख्या में उछाल देखने को मिल सकता है। NPCI ने साल 2022 में सिक्योरिटी कारणों से अधिकतम 100 मिलियन यूजर्स की लिमिट सेट की थी। इसके बाद NPCI ने वॉट्सऐप को थोड़ी राहत देते हुए 100 मिलियन की लिमिट को बदलकर 30 फीसद मार्केट शेयर कर दिया था। वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को बिना ऐप बदले पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स सीधे वॉट्सऐप से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए आपको अलग PhonePe या फिर Gpay ऐप की जरूरत नहीं होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

    March 10, 2026

    AI ने कर दिया वो काम जिससे वैज्ञानिकों के उड़ गए होश!

    March 9, 2026

    Samsung ला रहा है पावरफुल स्मार्टफोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, 17 मार्च को लॉन्च

    March 9, 2026

    UTS ऐप हुआ बंद तो क्या करें? महिला यात्री की परेशानी के बाद सामने आए ये विकल्प

    March 8, 2026

    बिना ATM कार्ड के भी मिल जाएगा कैश! UPI से पैसे निकालने का नया तरीका समझें

    March 8, 2026

    Android और iPhone के लिए 5 शानदार ऐप्स जो आपको ज़रूर इस्तेमाल करने चाहिए

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का बड़ा बयान: होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई रोकने की धमकी, IRGC ने दी चेतावनी

    March 10, 2026

    जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन – नारी शक्ति का हुआ सम्मान नारी शक्ति का हुआ सम्मान

    March 10, 2026

    संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये से अधिक की देशी मदिरा जब्त

    March 10, 2026

    मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.