Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 रहा उपलब्धियों भरा
    छत्तीसगढ़

    साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 रहा उपलब्धियों भरा

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 रहा उपलब्धियों भरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर

    साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा. प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में अग्रणी रहा. विभिन्न प्रकरणों में शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किए गए. शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किए गए. रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. कुल मिलाकर साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर प्रार्थियों को 1,33,80,481 रुपए दिलाया गया.

    पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के दिशानिर्देश पर रेंज के संबंधित पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में साइबर थाना की टीम ने देश के विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, असम, पश्चिमबंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में अलग-अलग समय में दबिस देकर 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई गई. यह छत्तीसगढ़ में साइबर थाना के मामलों में आरोपियों के विरूद्ध की गई सर्वाधिक कार्रवाई रही. साइबर थाना द्वारा 16 प्रकरणों में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 1,33,80481 रुपए की रकम दिलाई गई. यह भी प्रदेश में सर्वाधिक रही.

    साइबर थाना की टीम की इसके साथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अन्य जिलों के गंभीर एवं बहुचर्चित प्रकरणों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिन्हांकित, आरोपियों की पतासाजी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा विभिन्न शिकायतों, सोशल मीडिया संबंधित प्रकरण व अन्य साइबर संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण प्रार्थियों को त्वरित राहत दिलाई गई.

    साइबर थाना की उपलब्धि में कार्रवाई टीम निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, मिथिलेश पाठक, आरक्षक कुन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक किन्डो, सुयश पैकरा, अन्शुल शर्मा व महिला आरक्षक सुषमा पैकरा की महती भूमिका रही.

    इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा रेंज के सभी साइबर सेल के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न साइबर अपराधों के बचने के उपाय व साइबर संबंधित अपराधों के लिए प्रयोग किय जाने वाले टोल फ्री नम्बर 1930 के बारे में जागरूक किया गया.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति: एयरोड्रम लाइसेंस सीएम योगी को किया गया प्रस्तुत

    March 10, 2026

    कैब एग्रीगेटर पर सख्ती: UP सरकार का बड़ा फैसला, Ola-Uber के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

    March 10, 2026

    मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान

    March 10, 2026

    अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

    March 10, 2026

    पहले चरण में मथुरा, वाराणसी और लखनऊ में शुरू होगी इको टूरिज्म वैन सेवा, पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

    March 10, 2026

    टीआई मेडिकल्स 215 करोड़ रुपये का निवेश कर स्थापित करेगी चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति: एयरोड्रम लाइसेंस सीएम योगी को किया गया प्रस्तुत

    March 10, 2026

    कैब एग्रीगेटर पर सख्ती: UP सरकार का बड़ा फैसला, Ola-Uber के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

    March 10, 2026

    अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

    March 10, 2026

    मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.