Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»चेहरे पर निखार के साथ नमी और चमक बनाए रखता है उबटन
    लाइफ स्टाइल

    चेहरे पर निखार के साथ नमी और चमक बनाए रखता है उबटन

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चेहरे पर निखार के साथ नमी और चमक बनाए रखता है उबटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम में परिवर्तन, तेज हवा, धूल और प्रदूषण से त्वचा निरंतर प्रभावित होती है। ऐसे में त्वचा की उचित देखभाल न की जाए तो असमय ही चेहरे पर झुर्रियां और झांइयां दिखने लगती हैं। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार घरेलू उबटनों का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाए रख सकती हैं। उबटन के इस्तेमाल से त्वचा में नमी व चमक बनी रहती है। उबटन मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को नई ताजगी प्रदान करता है। उबटन के प्रयोग से त्वचा का रक्तसंचार भी सुचारु रूप बना रहता है। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर रसोई में इस्तेमाल होने वाली किन चीजों से उबटन बनाकर आप चेहरे की रंगत निखार सकती हैं…

    उड़द दाल और गुलाबजल
    एक चम्मच उड़द दाल को कच्चे दूध में भिगो दें। पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसमें थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने दें। फिर रगड़ते हुए उतार दें और चेहरे को धो लें। आपकी त्वचा चमक उठेगी।

    बेसन, सरसों का तेल और दूध
    2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल व थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगाएं। कुछ देर बाद हाथ से रगड़ कर छुड़ाएं और नहा लें। त्वचा मुलायम हो जाएगी।

    मसूर की दाल और अंडे की सफेदी
    मसूर की दाल को पीस कर पाउडर बना लें, फिर 2 चम्मच दाल के पाउडर में 1 अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बूंद नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं। सूखने पर छुड़ा लें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    खरबूजा और सीताफल
    खरबूजा और सीताफल के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर दूध मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर छुड़ा कर नहा लें, कुछ दिनों के प्रयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगेगी।

    पका केला और शहद
    पके केले को मसल कर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद व कुछ बूंदें नींबू का रस मिला कर चेहरे पर मलें। 5-6 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे में निखार तो आता है, झुर्रियां भी नहीं रहतीं।

    संतरे का छिलका और दूध
    2 बड़े चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध व गुलाबजल मिला कर गाढ़ा लेप तैयार करें। चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। त्वचा कांतिपूर्ण हो जाएगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    केले का छिल्का: विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

    March 9, 2026

    गर्मी में टैनिंग से परेशान? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं

    March 9, 2026

    डेजर्ट में नया ट्विस्ट: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी

    March 9, 2026

    मेकअप के बिना भी कैसे दिखें सुंदर? जानिए 5 सीक्रेट्स

    March 8, 2026

    स्पेस में प्रेग्नेंसी: क्या अंतरिक्ष में बच्चे का जन्म हो सकता है?

    March 8, 2026

    थाइरॉएड में शुगर और सोया से दूरी क्यों जरूरी है

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में पांच वर्षों में लापता 400 से अधिक बच्चों का कोई सुराग नहीं

    March 10, 2026

    MP में साइबर पुलिस ने 33 जिलों में एक ही चेहरे पर सक्रिय 36 हजार सिम पकडे

    March 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीन सालों में हुई 9 बाघ और 38 हाथियों की मौत

    March 10, 2026

    MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.