Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव
    लाइफ स्टाइल

    बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव

    AdminBy AdminJanuary 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में यह पहला अवसर है जब एक 69 वर्षीय एक मरीज के हार्टवाल्व की मरम्मत मिट्रा क्लिप की मदद से कैथेटर आधारित प्रक्रिया से की गई। मरीज को बार-बार हार्टफेलियर की शिकायत थी और इस मामले में हार्ट सर्जरी करनाना मुमकिन था। मरीज की 13 साल पहले बायपास सर्जरी हो चुकी है और हाल में उनका हार्ट फूलने लगा था, जो कि वाल्व में रिसाव का परिणाम था। ऐसे मरीजों के मामले में वाल्व की मरम्मत की जाती है या उसे बदला जाता है लेकिन अक्सर यह सर्जरी काफी जोखिम भरी होती है और कई बार ऐसे मामलों में मरीज को कोई फायदा भी नहीं मिलता। लिहाजा, इस मामले में डॉक्टरों ने उनके लिए मिट्राक्लिप प्रोसीजर चुना जो कि सफल रहा है।

    वास्तव में मिट्राक्लिप दरअसल, हृदय के भीतर स्थित वाल्व की मरम्मत करने की कैथेटर आधारित नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है और इसे कैथ लैब में किया जाता है। इसमें मरीज के ग्रॉइन के भीतर एक बड़ी रक्त वाहिका से स्पेशल कैथेटर को हार्ट के दाएं चैंबर से होते हुए बाएं चैंबर में प्रविष्ट कराया जाता है और ऐसा करने के लिए दोनों के बीच मौजूद पार्टिशन, जिसे इंटर एट्रियल सैप्टम कहा जाता है में छेद करना पड़ता है। इसके बाद, इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे की मदद से उस वाल्व पर एक क्लिप लगायी जाती है जिससे रिसाव हो रहा है होता है ताकि रिसाव को कम किया जा सके। इसके परिणाम स्वरूप मरीज की हालत में सुधार आने लगता है। मरीज को आमतौर पर 24-48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है।

    हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ  मेडिसिन में प्रकाशित हाल में संपन्न सी ओएपीटी परीक्षण से यह साबित हुआ है कि मिट्राक्लिप प्रोसीजर से न सिर्फ  मरीज की हालत और उसके अन्य लक्षणों में सुधार होता है बल्कि उसे 2 साल से अधिक का जीवनदान भी मिलता है। भारत में मिट्राक्लिप के आने से हमें उम्मीद है कि उन मरीजों को निश्चित ही फायदा पहुंचेगा जिनकी हालत वाल्व में रिसाव के चलते, दवाओं के बावजूद लगातार बिगड़ रही है और जो कि किसी भी प्रकार की वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने लायक नहीं हैं। ‘‘ दरअसल बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए मित्राक्लिप से मिट्रल वाल्व रिपेयर की प्रक्रिया हाल में विकसित इनोवेटिव वैज्ञानिक तकनीक है।

    कुछ साल पहले तक यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि हार्ट के भीतर स्थित वाल्व कोकैथेटर की मदद से रिपेयर किया जा सकता है, मसलन-हार्ट को खोले बगैर एंजियोप्लास्टी करना और मरीज को कार्डियो पल्मोनेरी बायपास पर रखना। मिट्रल वाल्व में रिसाव की समस्या कोरोनरी आर्टरीरोग, हार्ट अटैक अथवा बाय पास सर्जरी करवा चुके करीब 5 फीसदी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेती है और यह उम्र के साथ बढ़ती रहती है। वाल्व में लगातार रिसाव होने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है जिसके चलते मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होती है। इस स्थिति में इलाज नहीं कराने से हार्ट एन्लार्ज हो जाता है या फिर हार्ट फेल होने और मृत्यु की आशंका रहती है। ऐसे मरीज आम तौर पर या तो वाल्व सर्जरी के अधिक जोखिम को झेलते हैं या फिर उन्हें इससे कोई फायदा नहीं पहुंचता।

    क्या होती है हार्ट वाल्व की बीमारी: वैसे वाल्व हार्ट डिसिज होने के बहुत से कारण है जिनमें से बालवस्था में बार-बार गला खराब रहना, ब्लड में इंफेक्शन होने से, जन्मजात सिकुड़ होने से, डिजेनरेटिव डिसिज, कॉलाजन टिश्यू डिसॉडर होने और तनाव के कारण भी आजकल लोगों को हार्ट की बीमारी हो रही है। हृदय रोगियों की संख्या बढने का कारण हमारा खानपान व बदलती लाइफ  स्टाइल है, जिसमें शरीर के लिए लोगों को फुर्सत नहीं है। काम व टारगेट ने लोगों में तनाव बढ़ा दिया है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है।

    इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों और गंदगी में पनपने वाले बैक्टीरिया मुंह के रास्ते गले तक जाते हैं, जिससे सबसे पहले गले में खराश होती है। फिर हृदय के वॉल्व के छेद छोटे होने लगते हैं, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। अंत में यह बीमारी फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इसकी वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है और मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होने लगती है, जिसकी वजह से हार्ट फेल हो सकती है। वही इसके लक्षण भी बहुत आम होते है, जिससे इसको अधिकांश लोग नजरादांज कर देते है या सामान्य रोग समझकर अनदेखी कर देते है। लेकिन अगर बच्चों में रह रह कर थ्रोट इंफेक्शन या जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें रहती हैं तो यह रूमेटिक हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा लक्षण है। इसका एक कारण अनियमित लाइफ भी है।

    अक्सर पेरेंट्स बच्चों में इंफेक्शन को नजर अंदाज कर बड़ी बीमारी को न्यौता देते हैं। इसके साथ ही सांस चढने लगे, सांस लेने में दिक्कत होने लगें, हमेशा खांसी रहना, कमजोरी, थकान आदि का होना भी इसके अन्य लक्षण है। यदि बीमारी लंबे समय तक रहती है तो लीवर के साथ पैरों, एड़ी, पेट और फिर उससे गर्दन में सूजन हो जाती है। आमतौर पर मरीज की भूख कम लगती है जिसके फलस्वरूप मरीज का वजन कम हो जाता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    केले का छिल्का: विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

    March 9, 2026

    गर्मी में टैनिंग से परेशान? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं

    March 9, 2026

    डेजर्ट में नया ट्विस्ट: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी

    March 9, 2026

    मेकअप के बिना भी कैसे दिखें सुंदर? जानिए 5 सीक्रेट्स

    March 8, 2026

    स्पेस में प्रेग्नेंसी: क्या अंतरिक्ष में बच्चे का जन्म हो सकता है?

    March 8, 2026

    थाइरॉएड में शुगर और सोया से दूरी क्यों जरूरी है

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में पांच वर्षों में लापता 400 से अधिक बच्चों का कोई सुराग नहीं

    March 10, 2026

    MP में साइबर पुलिस ने 33 जिलों में एक ही चेहरे पर सक्रिय 36 हजार सिम पकडे

    March 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीन सालों में हुई 9 बाघ और 38 हाथियों की मौत

    March 10, 2026

    MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.