Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन

    AdminBy AdminJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूयॉर्क

    स्विस सोशलाइट और एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें लोग 'कैटवुमन' के नाम से अधिक जानते हैं। जोसलीन अपने हाई प्रोफाइल तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसकी बदौलत वो दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बन गई थीं। उन्हें कैटवुमन इसलिए कहा जाता था क्योंकि उन्होंने बिल्ली जैसी दिखने के लिए अनगिनत प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी। इसके अलावा वो बॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला करने के आरोप में अरेस्ट भी हो चुकी थीं।

    पिछले साल 31 दिसंबर को जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का निधन हो गया। बताया जाता है कि तलाक की कानूनी कार्यवाही के बाद जोसलिन को रिकॉर्ड तोड़ 2.3 बिलियन डॉलर यानी 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सेटलमेंट मिला और 13 साल तक हर साल 100 मिलियन डॉलर दिए गए।

        हालांकि उन्हें आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। हालांकि, आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से उन्हें मना कर दिया गया।
        बताया जाता है कि अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और अपने एक्स हसबैंड एलेक वाइल्डेनस्टीन को इम्प्रेस करने के लिए ही उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाना शुरू किया। कहते हैं कि उनके हसबैंड को बिल्लियां बहुत पसंद थीं और जोसलीन ने इसी वजह से अपना चेहरा बिल्लियों जैसा बनवा लिया था।  जोसलीन ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था कि उन्होंने ये सब अपने हसबैंड के लिए किया था। कुछ रिपोरट्स में ये भी कहा गया था दोनों पति-पत्नी ने मैचिंग फेसलिफ्ट करवाया था।

        रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बिल्ली की तरह दिखने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर डाले थे। हालांकि, एलेक की राय उन्हें लेकर कुछ और थी और तलाक के बाद उन्होंने खुलकर इस बारे में बातें भी कीं।
        'वैनिटी फेयर' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'जोसलीन को लगता था कि वो अपने चेहरे को फर्नीचर के टुकड़े की तरह ठीक कर सकती है, स्किन उस तरह से काम नहीं करती लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थीं।'  वहीं जोससीन का ये भी दावा किया कि उनका ये खास लुक जेनेटिकल था, उन्हों कहा था कि उनका चेहरा अपनी दादी तरह है जिस वजह से उनके गाल की हड्डियां ऊंची हैं और बादाम के शेप में आंखें हैं।
        बताया जाता है कि स्विटजरलैंड के एक साधारण परिवार में जन्मी जोसलीन पेरिस पहुंचीं और बाद में अफ्रीका चली गईं, जहां 1977 में उनकी मुलाकात एलेक से हुई थी। इसके एक साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली। साल 1999 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स बताते हैं कि साल 1997 में ही जोसलीन ने एलेक को 21 साल की रूसी मॉडल के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और इसी के बाद उनके रिश्ते खराब हुए और बात तलाक पर जा पहुंची।

     तलाक के बाद से जोसलीन अपने बॉयफ्रेंड एलेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। जोसलीन ने क्लेन पर सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा समय बिताने का आरोप लगाया था। कहते हैं कि जोसलीन ने उस पर गर्म मोम फेंका और उसका चेहरा भी खरोंचा। इतना ही नहीं उन्होंने कैंची से बॉयफ्रेंड की सीने पर वार किया था। जब वहां पुलिस पहुंची तो क्लेन के शरीर पर कैंची के घाव सहित कई चोटें दिख रही थीं। वाइल्डेनस्टीन का कहना था कि क्लेन पर उन्हें बंधक बनाकर रखा था।
        अमीर हस्ती होने के बावजूद उन्हें बकाया किराया जैसे मुकदमे और क्रेडिट कार्ड के कर्ज से जूझना पड़ा। साल 2018 तक वाइल्डेनस्टीन को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन्होंने अदालत में दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स में कहा कि वह बेरोजगार थीं और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से दोस्तों और परिवार के सपोर्ट पर निर्भर थी। जोसलीन साल 1973 में आई 'Servez-vous mesdames' और टीवी सीरीज 'VH1 News Presents' में नजर आई थीं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

    March 10, 2026

    पेरेंट्स बनने से पहले रणदीप हुडा-लिन लैशराम का खास मैटरनिटी शूट, तस्वीरों में झलका प्यार

    March 9, 2026

    Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

    March 9, 2026

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    March 9, 2026

    रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलीं, पॉप स्टार सुरक्षित; शूटर पर कानूनी शिकंजा

    March 9, 2026

    फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.