Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»संध्या थिएटर भगदड़ मामले अल्लू अर्जुन को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत
    मनोरंजन

    संध्या थिएटर भगदड़ मामले अल्लू अर्जुन को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

    AdminBy AdminJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संध्या थिएटर भगदड़ मामले अल्लू अर्जुन को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद

    'पुष्पा 2' के दिग्गज एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने जमानत दे दी। एक्टर को संध्या थिएटर भगदड़ से जुड़े मामले में जमानत मिली। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में शामिल हुए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और जब उन्होंने अपनी कार से फैंस की तरफ हाथ हिलाया। इसके बाद ही अराजकता फैल गई। इससे रेवती नाम की महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया।

    घटना के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 के मुचलके पर उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और रिहा कर दिया। रेवती के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    बच्चे के लिए दिए गए 2 करोड़
    24 दिसंबर को, घायल बच्चे के पिता भास्कर ने बताया कि उनके बेटे ने 20 दिनों की देखभाल के बाद रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सपोर्ट के लिए अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार का आभार भी जताया। अगले दिन, 25 दिसंबर को फिल्ममेकर और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घायल बच्चे श्री तेज और उसके परिवार के लिए 2 करोड़ के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की।

    वेकेशन पर जाएंगे अल्लू अर्जुन
    रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस अधिकारी से जांच कराने को कहा और मामले पर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही गई थी। बता दें कि इस घटना से परेशान अल्लू अर्जुन एक वेकेशन की भी प्लानिंग कर रहे हैं और खबरें हैं कि ये मामला सुलझते ही वो लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

    March 10, 2026

    पेरेंट्स बनने से पहले रणदीप हुडा-लिन लैशराम का खास मैटरनिटी शूट, तस्वीरों में झलका प्यार

    March 9, 2026

    Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

    March 9, 2026

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    March 9, 2026

    रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलीं, पॉप स्टार सुरक्षित; शूटर पर कानूनी शिकंजा

    March 9, 2026

    फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.