Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अपर मुख्य सचिव राजन ने बैठक में दिए निर्देश- उच्च शिक्षा संस्थानों मे नामांकन बढ़ाया जाए
    मध्यप्रदेश

    अपर मुख्य सचिव राजन ने बैठक में दिए निर्देश- उच्च शिक्षा संस्थानों मे नामांकन बढ़ाया जाए

    AdminBy AdminJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपर मुख्य सचिव राजन ने बैठक में दिए निर्देश- उच्च शिक्षा संस्थानों मे नामांकन बढ़ाया जाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    उच्च शिक्षा संस्थानों में सकल नामांकन अनुपात यानि 12वीं पास विद्यार्थियों को आगे उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कलेक्टर के माध्यम से विशेष प्रयास किये जाएंगे। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर सकल नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए 14वें सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की गई। सर्वेक्षण 27 नवम्बर 2024 को प्रारंभ हुआ था और 15 जनवरी 2025 तक चलेगा। सकल नामांकन अनुपात की गणना 18 से 23 साल आयु वर्ग के लिए 12वीं परीक्षा परिणाम के बाद उत्तीर्ण विद्यार्थी के उच्च शिक्षा में नामांकन के आधार पर की जाती है। इस सर्वे में उच्च शिक्षा के अलावा चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विधि, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, कृषि शिक्षा सहित प्रदेश में स्थित केंद्रीय, निजी, डीम्ड, मुक्त विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महत्व के उच्च शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।

    अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने वर्ष 2022-23 के सर्वे में मध्यप्रदेश के 28.3 सकल नामांकन अनुपात में और बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स के माध्यम से 12वीं पास सभी विद्यार्थियों की जानकारी संकलित की जाए और जिनका उच्च शिक्षा में नामांकन नहीं हुआ है उनका नामांकन करवाया जाए। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत बरबड़े ने बताया कि इस माह और अप्रैल में दो चरणों का कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा। श्री राजन ने सभी विभागों से कहा कि वे सर्वे की प्रविष्टियां 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। बैठक में तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, कृषि आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    अब तक 638 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026

    देवपुर की महिलाओं का अनूठा संकल्प: महतारी वंदन की राशि जोड़कर बनवाया शिव मंदिर

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026

    राहुल को इतिहास-भूगोल का पता नहीं, आजीवन कांग्रेस के खिलाफ थे कांशीराम, मानते थे दलितों के शोषण का जिम्मेदार: असीम अरुण

    March 14, 2026

    वैश्विक संकट की मार: पन्ना के हीरा बाजार में 60% गिरावट, 24 मार्च की नीलामी टली

    March 14, 2026

    आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.