Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी में गरजेगा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग !
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी में गरजेगा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग !

    AdminBy AdminJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी में गरजेगा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग !
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत को चाहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार मिली हो, लेकिन यशस्वी जायसवाल के लिए यह सीरीज काफी बढ़िया साबित हुई. वो सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कुल 391 रन बनाए और शृंखला के पहले यानी पर्थ टेस्ट में उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए चयनकर्ता जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड और फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खेलने का अवसर दे सकते हैं.

    रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते देखा जा सकता है. बता दें कि जायसवाल टेस्ट और टी20 डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनका वनडे मैचों में डेब्यू नहीं हुआ है. रोहित शर्मा को लेकर पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और इस रिपोर्ट अनुसार जायसवाल को बैक-अप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में रखा जाएगा. जबकि शुभमन गिल, रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे.

    विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रमशः तीसरे और चौथे क्रम पर बैटिंग कर सकते हैं. केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच विकेटकीपर का रोल प्राप्त करने की होड़ है, वहीं अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा मिलकर स्पिन गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह मिलने की संभावनाएं हैं.

    नितीश कुमार रेड्डी का क्या होगा
    दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या भी वनडे टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी को स्थान मिलेगा या नहीं. इस पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. चयन समिति ने वरुण चक्रवर्ती पर भी करीब से नजर बनाई हुई है, जिन्होंने 2024 में सात टी20 मैचों में 17 विकेट चटका डाले थे. मगर उन्हें 50-ओवर फॉर्मेट में जगह मिलने पर संशय बना हुआ है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

    March 14, 2026

    कालाबाजारी में 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार, 19 लोगों पर अभियोजन

    March 14, 2026

    न्याय तक सबकी पहुंच: श्रवण बाधित पेशेवरों के लिए MP में शुरू हुआ देश का पहला भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.