Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण अवश्य करें : राज्य मंत्री गौर
    मध्यप्रदेश

    वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण अवश्य करें : राज्य मंत्री गौर

    AdminBy AdminJanuary 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण अवश्य करें : राज्य मंत्री गौर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्व.प्र.) श्रीमती कृष्णा गौर ने विमुक्त जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं छात्रावासों का निरीक्षण करें। उन्होंने विमुक्त जाति विभाग के 24 छात्रावास पुराने भवन में संचालित करने को लेकर कहा कि इन भवनों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि यह भवन छात्रावास के लिए उपयुक्त है, साथ ही पुराने भवनों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव रखें। विमुक्त जाति विभाग में 116 छात्रावास संचालित किये जा रहे है। इनमें 38 छात्रावास निजी भवनों में और 24 छात्रावास पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि 62 नवीन छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की गई है।

    राज्यमंत्री (स्व.प्र.) श्रीमती गौर ने कहा कि विमुक्त, घुमंतु अर्द्धघुमन्तु समुदायों के कल्याण के लिए छात्रावास सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रकचर जुटाने में व्यवसायिक संस्थानों से सी.एस.आर. मद के माध्यम से सहयोग प्राप्त करें। संचालक विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय श्री नीरज वशिष्ठ ने ने बताया कि सशक्तिकरण फाउण्डेशन के समन्वय से विभाग 05 जिलों के आश्रम शाला और सामुदायिक कल्याण केन्द्र में अंक ज्ञान और अक्षर ज्ञान के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कटनी में पारदी समुदाय को छात्रावास संचालन के लिए एक निजी सीमेंट फेक्ट्री से समन्वयन का प्रकरण विचाराधीन है। भोपाल जिले के बैरसिया की बर्री घाटी में निवासरत् पारदी समुदाय के लिए सी.एस.आर. मद से मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की पहल की गई है। विवेकानन्द केन्द्र के साथ संस्कार शाला का संचालन भी प्रक्रियाधीन है। संचालक ने बताया कि अभी विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के छात्र-छात्राओं को अभी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की फ्री-कोचिंग देने की सुविधा के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है।

    बैठक में बताया गया कि विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के बस्ती विकास योजना में मंगल भवन निर्माण की अधिकतम राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20.00 लाख रूपये किया गया है। इसी प्रकार विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के छात्र-छात्राओं की शिष्यवृत्ति में भी जुलाई 2024 से बढ़ोतरी की गई है। विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी किये जाने की प्रक्रिया को सरलीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के परिवारों का डाटा भी संकलित किया जा रहा है। जन अभियान परिषद् के माध्यम से विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के परिवारों का चिन्हांकन करने के बाद पंजीकरण के पहले चरण में देवास, कटनी, धार, सीहोर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रायसेन, शाजापुर, राजगढ़ और इंदौर का चयन किया गया है। इन्दौर जिले में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

    संचालक ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पिछले 03 वर्षो में कुल सत्यापित 19.99 लाख विद्यार्थियों में से 19.12 लाख विद्यार्थियों को राशि रू. 24.87 करोड़ का वितरण किया गया है इसमें से पिछले 01 वर्ष में 09.59 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा छात्रवृत्ति वितरण के बैकलॉग को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की गई है। पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में पिछले 01 वर्ष में राशि रू. 07.75 करोड़ का भुगतान किया गया है।

    संचालक ने बताया कि भोपाल में 516 लाख लागत से शासकीय यूनानी महाविद्यालय में 180 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा में 21 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया है। इन्दौर जिले के मऊ में निर्माणाधीन 100 सीटर कन्या छात्रावास का निर्माण शीघ्र पूरा किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास निर्माण योजना में पिछले 01 वर्ष में उज्जैन में 100 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निर्माण पूर्ण कराया गया। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण उद्यम योजना में वर्ष 2024-25 में 282 हितग्राहियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया।

    संचालक ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के कन्या छात्रावासों में मेस सुविधा जल्द शुरू भी जायेगी। मेस संचालन के लिए 3550 कन्याओं के लिए 1590 रू. प्रतिमाह प्रतिबालिका के मान से 680 लाख रू. की शासन से मांग की गई है। इसके साथ ही दिल्ली छात्रगृह योजना में वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या 50 से बढ़ाकर 150 करने और प्रतिविद्यार्थी प्रतिमाह दी जाने वाली सहायता राशि 1550 रू. से बढ़ाकर अनुसूचित जाति के समान करने पर 10000 हजार रूपये प्रतिमाह किये जाने के लिए शासन से 120 लाख रूपये की मांग की गई है। विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विभागीय प्रशिक्षण योजना में और अधिक विद्यार्थियों को लाभांवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    बैठक में अन्य विभागीय कार्यक्रम एवं योजनाओं पर भी समीक्षा की गई। आयुक्त पिछड़ा वर्ग श्री सौरभ सुमन, अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग श्री अनुराग चौधरी, संचालक विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय श्री नीरज वशिष्ठ सहित विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.