Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया जा रहा, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
    मध्यप्रदेश

    स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया जा रहा, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

    AdminBy AdminJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया जा रहा, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और रचनात्मक दिशा देने के लिए "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ किया जा रहा है। यह मिशन स्वामी विवेकानंद के उस विचार से प्रेरित है जिसमें उन्होंने युवाओं को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए अपने आंतरिक प्रकाश का अनुसरण करने का संदेश दिया था। भारत, जो कि दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है, अपनी कुल जनसंख्या का 27.3 प्रतिशत हिस्सा 15 से 29 वर्ष के युवाओं के रूप में समेटे हुए है। यह मिशन उन युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे वे अपने सामर्थ्य को पहचानकर जीवन की हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "ज्ञान" दृष्टिकोण (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) और मध्यप्रदेश की "युवा नीति-2023" को ध्यान में रखते हुए इस मिशन को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। मिशन न केवल शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए है, बल्कि ग्रामीण, पिछड़े और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को भी ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांग, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी क्षमताओं और रुचियों का विकास कर सकें। इसके अंतर्गत युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने, उनकी कौशल दक्षताओं को बढ़ाने और उनकी ऊर्जा को समाज और देश की प्रगति में सकारात्मक रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    इस मिशन के तहत शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सीएम राइज स्कूल और पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। तकनीक और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए शिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावशाली और आधुनिक बनाया जाएगा। अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे युवा नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दे सकें।

    मिशन में युवाओं के कौशल संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं का विकास किया जाएगा। पर्यटन, कृषि और सेवा क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा, युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जाएंगी।

    मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू युवाओं को सामाजिक पहलुओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मिशन की निगरानी के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों और उनके प्रभावों का आकलन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक पहल की प्रगति पर नजर रखने के लिए एक डिजिटल डैशबोर्ड बनाया जाएगा, जिससे इसकी सफलता सुनिश्चित की जा सके।

    "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ 12 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा। यह मिशन प्रदेश के युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा। आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर यह पहल युवाओं को अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.