Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 18 से 80 वर्ष उम्र के 7.10 लाख मतदाता हुए
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 18 से 80 वर्ष उम्र के 7.10 लाख मतदाता हुए

    AdminBy AdminJanuary 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 18 से 80 वर्ष उम्र के 7.10 लाख मतदाता हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनांदगांव।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन, 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति, 9 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2024 तक विशेष शिविर, 24 दिसम्बर 2024 को दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया।

    मापदंडों की जांच कर और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त कर व डेटाबेस को अद्यतन करना और पूरक का मुद्रण  1 जनवरी 2025 को किया गया। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के दौरान चारों विधानसभा में कुल 17 हजार 613 नये नाम मतदाता सूची में जोड़े गये एवं कुल 8029 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 18 से 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562 है। जिसमें 18-19 वर्ष के 14 हजार 707 मतदाता, 20-29 वर्ष के 1 लाख 59 हजार 857 मतदाता, 30-39 वर्ष के 2 लाख 17 हजार 264 मतदाता, 40-49 वर्ष के 1 लाख 39 हजार 274 मतदाता, 50-59 वर्ष के 1 लाख 820 मतदाता, 60-69 वर्ष तक के 51 हजार 986 मतदाता, 70-79 वर्ष तक के 21 हजार 569 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक वर्ष के 5 हजार 85 मतदाता शामिल है। वोटर सर्विस पोर्टल, मतदाता हेल्पलाईन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीयन, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाऊनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिले अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 840 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्र की संख्या 270 है। जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के तहसील खैरागढ़ अंतर्गत 97, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 80, घुमका तहसील अंतर्गत 61, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 32 मतदान केन्द्र है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 173 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। डोंगरगांव तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 132, डोंगरगढ़ तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 54, लाल बहादुर नगर तहसील के तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 66 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। जिसमें छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 106, कुमरदा तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 86, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है।
        विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 32 हजार 681 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 14 हजार 190, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 18 हजार 485 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 992 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 580, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 409 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 47 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 109, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 936, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 750, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 51 है। जिसमें पुरूष मतदातओं की संख्या 96 हजार 751 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98 हजार 300 है।
        राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 562 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 53 हजार 231, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 325 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 160 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70 हजार 730, महिला मतदाताओं की संख्या 70 हजार 427 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 17 हजार 47 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 109, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 936 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 2 लाख 6 हजार 591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 750, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 764 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 72 हजार 642 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 122 है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chhattisgarh-Rajnandgaon Featured voters
    Admin

    Related Posts

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

    March 5, 2026

    शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर तय किए 5 संकल्प, समर्थकों से कहा—गिफ्ट मत लाना, करेंगे छात्रों को सम्मानित

    March 5, 2026

    कांग्रेस का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए सिंघवी, रेड्डी, फूलो और बौद्ध सहित 6 उम्मीदवार घोषित

    March 5, 2026

    प्राथमिक वा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को नही है बात करने की तजुर्बा मुंह से निकालते आग

    March 5, 2026

    अमरकंटक माउंटेन ट्रैक का दूसरा दिन: जोहिला की वादियों और सघन वनों के बीच रोमांच का अद्भुत अनुभव

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

    March 5, 2026

    शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर तय किए 5 संकल्प, समर्थकों से कहा—गिफ्ट मत लाना, करेंगे छात्रों को सम्मानित

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.