Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»NDA में शामिल पार्टी अठावले ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान उतरने का किया एलान, 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
    व्यापार

    NDA में शामिल पार्टी अठावले ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान उतरने का किया एलान, 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    AdminBy AdminJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NDA में शामिल पार्टी अठावले ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान उतरने का किया एलान, 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी दिल्ली विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने का शंखनाद कर दिया है। आरपीआई अठावले ने इन चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने सुलतानपुर माजरा सुरक्षित सीट से लक्ष्मी, कोंडली सुरक्षित सीट से आशा कांबले, तीमारपुर से दीपक चावला, पालम से वीरेंद्र तिवारी, नई दिल्ली से शुभी सक्सेना, पटपड़गंज से रणजीत, लक्ष्मी नगर से विजय पाल सिंह, नरेला से कनहिया, संगम विहार से तेजिन्दर सिंह और सदर बाजार से मनीषा को टिकट दिया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने मालवीय नगर से राम नरेश निषाद, तुगलका बाद से मंजूर अली, बदरपुर से हर्षित त्यागी, चांदनी चौक से सचिन गुप्ता और मटिया महल से मनोज कश्यप को मौका दिया है।

    गौरतलब है कि दिल्ली में बसपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसे छोटे दल भी विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुके हैं। AIMIM 10 से ज्यादा मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। वहीं बसपा दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

    दोनों दलों ने अपने सुप्रीम नेताओं असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम) और मायावती (बसपा) की रैलियों की योजना बनाई है। अब भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने भी अपने बलबूते उतरने का ऐलान करते हुए चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

    बसपा और AIMIM के अलावा भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) भी चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी है। बीएलपी की स्थापना हाल ही में अमेरिका में रहने वाले चिकित्सक मुनीश कुमार रायजादा और अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों ने की है। लगभग 15 महीने पहले भारत लौटे रायजादा नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोंकेगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Republican Party of India Athawale top-news
    Admin

    Related Posts

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    कांग्रेस का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए सिंघवी, रेड्डी, फूलो और बौद्ध सहित 6 उम्मीदवार घोषित

    March 5, 2026

    कोहराम के बाद बाजार में रैली, क्या खत्म होने वाली है जंग? तेजी के पीछे ये 3 वजहें

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह

    March 5, 2026

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एमपी में सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली मंजूरी, तय समय सीमा में होगा निर्माण

    March 5, 2026

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

    March 5, 2026

    शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर तय किए 5 संकल्प, समर्थकों से कहा—गिफ्ट मत लाना, करेंगे छात्रों को सम्मानित

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.