Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर, घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया
    देश

    हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर, घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया

    AdminBy AdminJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर, घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शिमला
    हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर है। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शिमला, मनाली सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में घने बादलों के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जैसे मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से सुबह की दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई है। देहरा गोपीपुर, सुंदरनगर, मंडी और हमीरपुर में भी कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय निवासियों को भी अपने दैनिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और ठंड के चलते यातायात धीमा हो गया है।

    दो दिन होगी बारिश और बर्फबारी, 16 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को जारी पुर्वानुमान में कहा है कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज और कल (शनिवार और रविवार) बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 13 से 15 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 जनवरी से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। 16 और 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है।

    इस सर्दी में चार बार हिमपात, माइनस में पहुंचा पारा
    हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में इस सर्दी के मौसम में अब तक चार बार हिमपात हो चुका है। मनाली सहित प्रदेश के चार शहरों का पारा शनिवार को माइनस में दर्ज किया गया है। लाहौल-स्पीति का ताबो -10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। इसके अलावा समधो में न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4.9 डिग्री, मनाली में -0.9 डिग्री, कल्पा में 0.2 डिग्री, पालमपुर में 2 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.6 डिग्री, कसौली में 5.4 डिग्री, डल्हौजी में 4 डिग्री, ऊना में 4.4 डिग्री, धर्मशाला में 4.5 डिग्री, सुंदरनगर में 4.6 डिग्री, मंडी में 5.2 डिग्री और शिमला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ठंड का प्रभाव अभी भी व्यापक रूप से महसूस किया जा रहा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह

    March 5, 2026

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एमपी में सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली मंजूरी, तय समय सीमा में होगा निर्माण

    March 5, 2026

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    FSSAI की रिपोर्ट ने चौंकाया, दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और पानी मिलाने वाले टॉप डेयरी ब्रांड्स जांच में फेल

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कोहराम के बाद बाजार में रैली, क्या खत्म होने वाली है जंग? तेजी के पीछे ये 3 वजहें

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव से एयर ट्रैवल प्रभावित, 180 उड़ानें कैंसिल; सरकार ने जारी की सलाह

    March 5, 2026

    फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी से हिला मैदान, कई रिकॉर्ड ध्वस्त… हार के बाद मार्करम बोले दिल की बात

    March 5, 2026

    कठिन हालात में भी पीएम मोदी ने निकाला समाधान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.