Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, सुबह-सुबह निवेशकों के डूबे 4.53 लाख करोड़
    व्यापार

    रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, सुबह-सुबह निवेशकों के डूबे 4.53 लाख करोड़

    AdminBy AdminJanuary 13, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, सुबह-सुबह निवेशकों के डूबे 4.53 लाख करोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    भारत में रुपए की गिरावट लगातार जारी है और आज यह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे कमजोर होकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी जॉब रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में अधिक कटौती नहीं करेगा, जिससे डॉलर और मजबूत हो गया है। घरेलू बाजार भी इसका प्रभाव झेल रहा है। शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स 800 अंक तक गिरा, जबकि निफ्टी 23,200 अंक के नीचे आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 4.53 लाख करोड़ रुपए की कमी आई और यह घटकर 225.14 लाख करोड़ रुपए रह गया।
    पहली बार रुपया 86 के पार

    आज शुरुआती कारोबार में ही भारतीय रुपया बेबस दिखा और 27 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 86.31 पर पहुंच गया.  अमेरिका में डोनाल्ट ट्रंप की वापसी के बाद वहां की स्थिति लगातार बदल रही है, जिसकी वजह से डॉलर मजबूत हो रहा है.  डॉलर की मजबूती के साथ ही भारतीय रुपया कमजोर होता जा रहा है.  

    डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर में करीब 6% की गिरावट दर्ज की गई। 10 बजे तक सेंसेक्स 655.24 अंक यानी 0.85% की गिरावट के साथ 76,723.67 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 221.45 अंक यानी 0.95% गिरकर 23,210.05 पर आ गया।
    रुपए में गिरावट का कारण

    रुपए में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा। अस्थिर वैश्विक संकेतों के बीच मजबूत अमेरिकी मुद्रा के कारण वह 27 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में रेकॉर्ड उछाल, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 86.31 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की भारी गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 86.04 पर बंद हुआ था।

    इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.72 पर रहा। 10-वर्षीय अमेरिकी बॉण्ड का प्रतिफल भी बढ़कर अक्टूबर 2023 के स्तर 4.76 प्रतिशत पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,254.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

    क्यों गिर रहा है भारतीय रुपया 

    भारतीय रुपये में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर की मजबूती है.  ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. इकोनॉमी में आई मजबूती के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2025 के लिए प्रस्तावित ब्याज दरों में कटौती को वापस ले लिया है. ट्रंप की नीतियों से अमेरिकी कंपनियों और अमेरिकी बाजार को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. कॉर्पोरेट टैक्स कटौती और टैरिफ में बढ़ोतरी डॉलर को मजबूती दे रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आने के साथ ही टैरिफ बढ़ाने की बात कही है. कई देशों के साथ व्यापार पर बैन लगाने का दवाब बढ़ेगा, जिसकी वजह से डॉलर के और मजबूत होने की उम्मीद है. वहीं विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार से निकलने का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से भारतीय करेंसी पर दवाब बढ़ रहा है. इतना ही नहीं कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट ने भी भारतीय करेंसी पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. भारत का निर्यात आयात के मुकाबले कम है, जिसकी वजह से रुपया कमजोर हो रहा है. 

    कमजोर रुपया का आप पर असर  

    ऐसा नहीं है कि रुपये के कमजोर होने का असर सिर्फ सरकार पर दिखेगा. आप भी इस दवाब में आएंगे. रुपये के गिरने से आयात महंगा हो जाता है. निर्यात सस्ता हो जाता है. रुपये के कमजोर होने पर सरकार को विदेशों से सामान खरीदने के लिए अधिक खर्च करने पड़ते हैं. अगर खर्च ज्यादा होगा तो महंगाई का असर आम जनता तक पहुंचेगा. रुपये के कमजोर होने पर आयात बिल बढ़ेगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं.  यानी आपको महंगाई से जूझना पड़ेगा.  

    बाजार में कोहराम जारी 

     सिर्फ रुपया ही नहीं भारतीय बाजार की हालात खराब है. भारतीय शेयर बाजार लगातार गिर रहा है. सेंसेक्स सोमवार को खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया.    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक गिर गया जबकि निफ्टी 23,200 अंक से नीचे चला गया. सेंसेक्स के टूटने के साथ ही निवेशकों के 4.53 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. यानी बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप में 4.53 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ  225.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई.  

    शेयर बाजार का बुरा हाल  

    कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई.  बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 843.67 अंक की गिरावट के साथ 76,535.24 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 258.8 अंक फिसलकर 23,172.70 अंक पर रहा.  सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.  इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे.  एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,254.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.  

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse top-news
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रखा नए उत्तर प्रदेश का विजन, प्रस्तुत की विरासत और विकास के संगम की पूरी तस्वीर

    February 23, 2026

    Silver Price Hike: अचानक बढ़ी चांदी की कीमत, जानें 10 ग्राम सिक्के का ताजा रेट

    February 23, 2026

    अमेरिका में टैरिफ विवाद खत्म! ट्रंप का फैसला, अब नहीं लगेगा अवैध टैक्स, जानें कब से लागू

    February 23, 2026

    संघर्ष से सफलता की ओर: श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला संस्कार सिटी स्कूल का सहारा

    February 23, 2026

    बिजली व्यवस्था की पड़ताल: जायका टीम ने MP Transco के प्रोजेक्ट्स का लिया जायजा

    February 23, 2026

    जीत का सिलसिला टूटा तो बदलेगी प्लेइंग XI! अभिषेक, तिलक या रिंकू पर गिरेगी गाज

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब जीवन हो संकट में: ऋण, शत्रु और रोग पर विजय दिलाएंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें

    February 23, 2026

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने रखा नए उत्तर प्रदेश का विजन, प्रस्तुत की विरासत और विकास के संगम की पूरी तस्वीर

    February 23, 2026

    Silver Price Hike: अचानक बढ़ी चांदी की कीमत, जानें 10 ग्राम सिक्के का ताजा रेट

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.