Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए
    मध्यप्रदेश

    हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए

    AdminBy AdminJanuary 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। शनिवार-रविवार को कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। वातावरण में नमी रहने के कारण कोहरा एवं धुंध भी बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने से अब वर्षा होने की संभावना कम है।

    इससे रात के तापमान में भी कुछ कमी आने के आसार हैं। हालांकि अभी दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

    रविवार को प्रदेश में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। उमरिया में शीतल दिन रहा। उधर रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दमोह में सात, सतना एवं उमरिया में दो, बैतूल एवं रीवा में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।
    ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

    वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-मध्य राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में वर्षा होने की संभावना नहीं है।
    आंशिक बादल एवं कोहरा

    हालांकि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी रहने के कारण आंशिक बादल एवं कोहरा बना रह सकता है, लेकिन रात के तापमान में अब कुछ गिरावट होगी। उधर 14 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 जनवरी से रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।
    चंबल-बुंदेलखंड में रातभर रुक-रुककर वर्षा

    ग्वालियर : चंबल अंचल और बुंदेलखंड में शनिवार-रविवार की रात रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी रहा। मुरैना जिले में जहां 4.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं भिंड जिले में 3.5 मिलीमीटर, शिवपुरी में 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसी तरह बुंदेलखंड के दतिया जिले में छह मिमी. और छतरपुर व नौगांव में 14 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई।

    प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

    शनिवार को प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी में 7.2, रायसेन में 8.5, राजगढ़ में 7.2, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, इंदौर में 14.02, उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 7.5, खजुराहो में 6.6, मंडला में 5.4, रीवा में पांच और बालाघाट में 7.5 उमरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2, इंदौर में 27.02, उज्जैन में 27.5, जबलपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
    कोहरे ने बिछाई चादर

    वहीं प्रदेश में कोहरे की दस्तक भी देखी गई। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। वहीं सतना जिले में भी दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच दर्ज हुई।
    इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम के जानकारों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं का रूप बदला है। हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस कारण कई जिलों में बादल छाए हैं। रविवार को ग्वालियर चंबल, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
    नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ठंड होगी तेज

    वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थान में बनी मौसम प्रणालियों के कारण निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही है जबकि ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस कारण बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में बारिश भी हो सकती है वहीं 14 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में आने वाला है, इस कारण ठंड में फिर तेजी देखी जा सकती है।

    गेहूं की फसल को लाभ

    आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. संदीप सिंह तोमर ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल में दूसरे पानी का सीजन चल रहा है। वर्षा से गेहूं की फसल भरपूर पानी मिल गया है। इतना ही नहीं, जिन किसानों ने सरसों, चना, मसूर, मटर जैसी फसलें बोई हैं, उनके लिए तो वर्षा अमृत जैसी रही।

    कृषि जानकारों के अनुसार तिलहनी व दलहनी फसलों में कुल दो बार पानी लगता है। 10 दिन पहले भी जिलेभर में वर्षा हुई थी तब सरसों, चना, मसूर, मटर की पहली सिंचाई हो गई थी। अब इन फसलों को पर्याप्त मात्रा में दूसरा पानी मिल गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured winter
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: अब नए भवनों में होंगे मंत्रालय, स्थानांतरण प्रस्ताव पास

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.