Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारत सरकार ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को सीमा पर बाड़ के चलते बढ़ते तनाव को लेकर तलब किया
    देश

    भारत सरकार ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को सीमा पर बाड़ के चलते बढ़ते तनाव को लेकर तलब किया

    AdminBy AdminJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत सरकार ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को सीमा पर बाड़ के चलते बढ़ते तनाव को लेकर तलब किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत सरकार ने सोमवार को बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को दोनों देशों के बीच सीमा पर बाड़ के चलते बढ़ते तनाव को लेकर तलब किया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. यह घटनाक्रम बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय द्वारा इस मुद्दे पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किए जाने के एक दिन बाद हुआ है.

    साउथ ब्लॉक से निकलते देखे गए नूरल इस्लाम

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय द्वारा बुलाए जाने के बाद नूरल इस्लाम को साउथ ब्लॉक से बाहर निकलते देखा गया. भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर तनाव उस समय बढ़ गया जब ढाका ने आरोप लगाया कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने का प्रयास कर रहा है.

    बांग्लादेश के आंतरिक मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी के अनुसार, संघर्ष पांच क्षेत्रों में सामने आए हैं, जिनमें (उत्तर-पश्चिमी) चपैनवाबगंज, नौगांव, लालमोनिरहाट और तीन बीघा कॉरिडोर शामिल हैं.

    बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

    एक दिन पहले रविवार को सीमा पर बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था. बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने ढाका में प्रणय वर्मा के साथ मुलाकात की और हाल ही में सीमा पर हुए तनाव को लेकर बांग्लादेश सरकार की ओर से 'गहरी चिंता' व्यक्त की.

    विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'विदेश सचिव राजदूत मोहम्मद जशीम उद्दीन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के सामने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की हालिया गतिविधियों पर बांग्लादेश सरकार की ओर से गहरी चिंता व्यक्त की.'

    45 मिनट तक चली मुलाकात

    प्रणय वर्मा दोपहर करीब 3:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय पहुंचे. न्यूज एजेंसी बीएसएस के मुताबिक विदेश सचिव के साथ उनकी बैठक करीब 45 मिनट तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने, तस्करी, अपराधियों की आवाजाही और मानव तस्करी की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की भारत की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने के लिए विदेश सचिव से मुलाकात की.'

    उन्होंने कहा, 'सुरक्षा के लिए सीमा पर बाड़ लगाने के संबंध में हमारे बीच सहमति है. इस संबंध में बीएसएफ और बीजीबी (सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के बीच बातचीत चल रही है. हमें उम्मीद है कि सहमति को लागू किया जाएगा और अपराध से निपटने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा.'

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    India top-news
    Admin

    Related Posts

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    9 लोग, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत की ओर बढ़ता सफर, वीडियो देखकर पुलिस के उड़े होश

    March 3, 2026

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026

    एमपी में होली से पहले पारा चढ़ा, 35 डिग्री के पार, मार्च में 40 डिग्री तक पहुंचने के संकेत

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.