Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में15 जनवरी को गिरेगा मावठा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में15 जनवरी को गिरेगा मावठा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार

    AdminBy AdminJanuary 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में15 जनवरी को गिरेगा मावठा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के मौके पर कोहरे और ठंड का असर जारी है। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। 15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 जनवरी से ठंड का प्रकोप फिर बढ़ेगा।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 15 और 16 जनवरी को रहेगा। 17 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठंड में इजाफा होगा।

    प्रदेश के 24 जिलों में दिन का तापमान 23 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सोमवार को रायसेन में सबसे कम 17.8 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में पारा 18.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, धार और पचमढ़ी में 18.9 डिग्री, उज्जैन में 19 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री और ग्वालियर में 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    सोमवार को भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि ग्वालियर, इंदौर और अन्य शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। धार में रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं कोहरे के कारण कई जगह विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रही। भोपाल और अन्य जिलों में सुबह देर तक धुंध छाई रही और धूप निकलने में देरी हुई।

    मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धामले ने बताया, 14 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।

    4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

        14 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

        15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश हो सकती है।

        16 जनवरी: विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है।

        17 जनवरी: इस दिन मौसम साफ रहेगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है।

    24 शहरों में पारा 23 डिग्री से नीचे सर्द हवाओं की वजह से सोमवार को पूरा प्रदेश ठिठुर गया। दिन के तापमान में कहीं 2 तो कहीं 5 डिग्री तक की गिरावट हुई। सबसे कम तापमान रायसेन में 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 18.8 डिग्री रहा। यहां एक ही दिन में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया।

    इसी तरह सिवनी में 18.4 डिग्री, धार-पचमढ़ी में 18.9 डिग्री, उज्जैन में 19 डिग्री, नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री, इंदौर में 19.5 डिग्री, रीवा में 19.7 डिग्री, शिवपुरी, मलाजखंड-सीधी 20 डिग्री, गुना-रतलाम में 20.2 डिग्री, जबलपुर में 20.3 डिग्री, नौगांव में 20.5 डिग्री, बैतूल में 20.7 डिग्री, उमरिया में 20.8 डिग्री, दमोह में 21 डिग्री, ग्वालियर में 21.2 डिग्री, सतना में 21.4 डिग्री, सागर में 21.8 डिग्री, खजुराहो में 22.4 डिग्री, मंडला में 22.8 डिग्री तापमान रहा।

    24 घंटे में बारिश, कोहरा भी रहा इससे पहले भोपाल समेत 8 जिलों में हल्की बारिश हुई। ग्वालियर-इंदौर समेत 15 जिलों में सुबह कोहरा रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार की रात में इंदौर में 7.6 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री, भोपाल में 10 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    रात में सबसे ठंडा धार रहा। यहां रात का पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 7 डिग्री, पचमढ़ी में 7.9 डिग्री, रतलाम में 8.5 डिग्री, गुना में 9 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 10 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.3 डिग्री, रायसेन में 10.7 डिग्री और रीवा में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट हुई है।

    नवंबर-दिसंबर में भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नवंबर-दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर की बात करें तो भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा।

    भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए।

    MP के 5 बड़े शहरों में जनवरी में ऐसा रहा सर्दी का ट्रेंड…

    भोपाल में 0.6 डिग्री पहुंच चुका टेम्प्रेचर भोपाल में जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, दिन में गर्मी का अहसास और बारिश का ट्रेंड भी है। 18 जनवरी 1935 को रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 0.6 डिग्री रहा था। वहीं, 26 जनवरी 2009 को दिन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हो चुकी है।

    24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश 6 जनवरी 2004 को हुई थी। वहीं, सर्वाधिक मासिक बारिश 3.8 इंच जनवरी 1948 को हुई थी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured MP Weather
    Admin

    Related Posts

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    February 15, 2026

    खुशी का दिन बना गम: महाशिवरात्रि पर नर्मदा में लापता हुआ किशोर, जारी है सर्च ऑपरेशन

    February 15, 2026

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीपोत्सव से रूस के कलाकारों को मिली प्रेरणा

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इश्क का कड़वा अंजाम: दवा से जुड़ी मोहब्बत, दारू बनी मौत की वजह

    February 15, 2026

    ईरान का अमेरिका को बड़ा ऑफर: न्यूक्लियर समझौते पर हामी, अब गेंद ट्रंप के पाले में

    February 15, 2026

    लंबे समय तक सहमति से संबंध के बाद शादी से मुकरना अपराध नहीं: हाई कोर्ट

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.